लाइव न्यूज़ :

प्रधानाचार्य ने पांचवीं कक्षा की छात्रा से किया छेड़छाड़, बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2021 20:13 IST

एसपी संजीव वाजपेई ने छात्रा के परिजनों के हवाले से बताया कि जगतियापुर गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय का प्रधानाचार्य शमीम अहमद अपनी बाइक से कहीं जा रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है. प्रधानाचार्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और वह उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जाने लगा.

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है.

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है. प्रधानाचार्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. एसपी संजीव वाजपेई ने छात्रा के परिजनों के हवाले से बताया कि जगतियापुर गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय का प्रधानाचार्य शमीम अहमद अपनी बाइक से कहीं जा रहा था.

तभी उसने अपने घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और वह उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जाने लगा. इस दौरान छात्रा के बचाओ-बचाओ चिल्लाने पर घर के अंदर मौजूद परिजन बाहर आ गए. उन्हें देखते ही प्रधानाचार्य मौके से भाग गया. एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. शमीम अहमद को पकड़ने के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है.

किशोरी का अपहरण कर किया रेप

फतेहपुर जिले में 17 वर्षीय एक दलित लड़की से रेप करने और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. ललौली थाना प्रभारी संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उससे रेप करने और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने का यह मामला चार दिन पहले सामने आया था.

इस संबंध में प्राथमिकी 14 मार्च को दर्ज कराई गई. तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात लड़की को दूसरे समुदाय का युवक राजू अंसारी अपहरण कर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया. किशोरी के परिजनों को शनिवार सुबह आरोपी के घर से लड़की मिली. पुलिस ने राजू को गिरफ्तार करने के बाद लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा