लाइव न्यूज़ :

संभल: होली जुलूस के दौरान मस्जिद पर फेंका गया रंग तो हुआ पथराव, पुलिस ने लिया यह एक्शन

By आजाद खान | Updated: March 19, 2022 09:59 IST

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि मस्जिद पर लगे रंग को स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा साफ करा दिया गया और क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के संभल जिले में होली के दौरान पथराव की खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि यहां के एक मस्जिद पर कथित तौर पर रंग भी फेंका गया है। अलीगढ़ में होली पर रंग न फेंके जाए इसलिए मस्जिदों पर कपड़ा लगा दिया गया था।

Holi 2022:होली के मौके पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक मस्जिद पर कथित तौर पर रंग फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद जमकर पथराव भी हुआ था। हलांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। आपको बता दें कि कल पूरे देश में होली का पर्व मनाया गया है, इस मौके पर कोई गड़बड़ी न हो इसलिए भारी पुलिस की तैनाती भी की गई थी। होली पर राज्य में माहौल खराब न हो इसलिए अलीगढ़ में पुलिस ने होली के दिन शीशे वाली मस्जिद और बाबरी मंडी की मस्जिद को कपड़ों से ढकवा दिया था। 

क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र के खग्गू सराय में शुक्रवार दोपहर होली जुलूस के दौरान किसी अराजक तत्व द्वारा मस्जिद पर रंग फेंकने की घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि मस्जिद पर रंग फेंकने के पश्चात पथराव की घटना हुई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को सुरक्षित तरीके से इलाके से निकाला। उन्होंने बताया कि मस्जिद पर लगे रंग को स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा साफ करा दिया गया और क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति है। 

अलीगढ़ में मस्जिद को किया कवर

आपको बता दें कि होली के दिन जूमा और शब–ए–बारात एक साथ थे, ऐसे में इलाके में तनाव न हो इसके लिए पुलिस द्वारा अलीगढ़ के शीशे वाली मस्जिद और बाबरी मंडी की मस्जिद को कपड़ों से ढकवा दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि मस्जिद पर रंग न डाल पाए। खुराफाती तत्वों को स्थानीय पुलिस द्वारा चेतावनी जारी कर दी गई थी साथ ही त्यौहार पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने की पुलिस द्वारा अपील भी हुई थी। 

नेताओं ने ऐसी मनाई होली

होली के मौके पर नेताओं ने कुछ इस तरीके से होली का पर्व मनाया है। पांच साल के अंतराल के बाद, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पूरा यादव परिवार अपने पैतृक गांव सैफई में रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए एकत्र हुआ और स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सैफई महोत्सव मैदान में मंच पर पूरा यादव परिवार एक साथ आया और फूलों से होली खेली। 

मंच पर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राम गोपाल यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एक साथ बैठे नजर आए। मंच पर पहुंचकर शिवपाल सिंह ने राम गोपाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। सैफई महोत्सव मैदान में बनाए गए पंडाल में आयोजित होली कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने मंच पर पहुंच कर उपस्थित लोगों के ऊपर फूलों की बौछार कर होली खेली।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहोलीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह