लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: पूर्व मंत्री के पुत्र अपनी कोठी के सामने पी रहे थे सिगरेट, पुलिस के साथ की अभ्रदता, अरेस्ट

By भाषा | Updated: April 13, 2020 19:02 IST

देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी घोषणा करेंगे कि यह आगे बढ़ता है या नहीं। इस बीच यूपी के पूर्व मंत्री के पुत्र ने पुलिस के साथ अभ्रदता की और गाली-गलौज की।

Open in App
ठळक मुद्देआवास विकास कालोनी में पूर्व मंत्री दिवंगत राजेन्द्र सिंह राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा अपनी कोठी के सामने पार्क में सिगरेट पी रहे थे। लॉकडाउन की अवहेलना करने और सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने का कारण पूछा तो राणा ने दल के साथ अभद्रता और गाली-गलोच की।

सहारनपुरःउत्तर प्रदेश की सहारनपुर जिला पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने, पुलिस के साथ अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पूर्व मंत्री के पुत्र को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सदर, विनीत भटनागर ने बताया कि सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में पूर्व मंत्री दिवंगत राजेन्द्र सिंह राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा अपनी कोठी के सामने पार्क में सिगरेट पी रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस के गश्ती दल ने जब उनसे लॉकडाउन की अवहेलना करने और सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने का कारण पूछा तो राणा ने दल के साथ अभद्रता और गाली-गलोच की। पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पुलिस ने आज कार्तिकेय राणा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, धूम्रपान निषेध अधिनियम और महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज करते हुए उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशसहारनपुरयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा