लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से कमजोर युवक को ग्रामीणें ने जमकर पीटा, मौत, लोगों ने कहा- बालक पर दराती से हमला किया और बाइक छीन ली थी

By भाषा | Updated: June 19, 2020 14:55 IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गांव के लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर शख्स की जान ले ली। गांव के लोगों का कहना है कि एक आदमी से बाइक छीन ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देथाना देवबंद के अन्तर्गत ग्राम इमलिया निवासी इसरार मानसिक रूप से कमजोर था।ग्राम डेहरा में सात वर्षीय एक बालक पर दराती से हमला कर दिया जिससे बच्चा जख्मी हो गया। नाराज ग्रामीणों इसरार को चोर समझकर उसे घेर लिया और लाठी-डण्डों से पीट दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे बीती रात थाना देवबंद के अन्तर्गत एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक को ग्रामीणें ने जमकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

शहर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले के थाना देवबंद के अन्तर्गत ग्राम इमलिया निवासी इसरार मानसिक रूप से कमजोर था। उसने बृहस्पतिवार शाम को ग्राम डेहरा में सात वर्षीय एक बालक पर दराती से हमला कर दिया जिससे बच्चा जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व इसरार ने एक युवक की बाइक छीन ली थी।

भटनागर ने कहा कि नाराज ग्रामीणों इसरार को चोर समझकर उसे घेर लिया और लाठी-डण्डों से पीट दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल इसरार को उपचार के लिये जिला चिकितसालय मे भर्ती कराया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

दलित दूल्हे के घोड़े पर बैठने को लेकर बदसलूकी एवं मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर छापर गांव में एक दलित दूल्हे को घोड़े में बैठाने से नाराज चार सवर्ण लोगों द्वारा जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित करने, घोड़े से जबरदस्ती उतारने का प्रयास करने, धमकी देने एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चारों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सटई पुलिस थाना प्रभारी दीपक यादव ने बुधवार को बताया, ''यह घटना 15 जून को छापर गांव में हुई।

इस मामले में दूल्हे राजेश अहिरवार के पिता शोभा लाल अहिरवार की शिकायत पर सोमवार देर रात को ब्रजेंद्र यादव, राकेश यादव, कृष्ण पाल यादव और महिपाल यादव के खिलाफ भादंवि की धारा 294 (अश्लील कार्य), 323 (मारपीट), 506 (धमकी देना) एवं 34 के साथ—साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये सभी आरोपी छापर गांव के ही हैं।'' उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं, दूल्हे राजेश अहिरवार ने बताया कि बारात जाने के पहले हमारे गाँव में राक्ष घुमाने (देवी पूजन के लिए दूल्हे एवं उसके परिजनों के जाने) की परम्परा है।

उसने बताया कि इसीलिए 15 जून की शाम को मेरी बारात जाने से कुछ मिनट पहले मैं देवी मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने के लिए घोड़े पर सवार होकर अपने परिजनों के साथ गया था। उन्होंने कहा कि जब हम छापर गांव से निकल रहे थे, तभी महिपाल यादव ने घोड़े की लगाम पकड़ ली और चारों आरोपी मुझे घोड़े से गिराने लगे। लेकिन मेरे साथ चल रहे लोगों के कहने पर वे रुक तो गये, पर हम लोगों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के साथ—साथ अपशब्द कहने लगे।

राजेश ने बताया कि इसके बाद हमें कहने लगे की दोबारा गांव में घोड़े में बैठकर मत आना। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों ने हमें धमकी दी कि इस घटना की शिकायत यदि तुमने पुलिस में की तो जान से मार देंगे। राजेश ने बताया कि इन आरोपियों ने फिर घोड़े वाले को बुरी तरह से पीटा भी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसहारनपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई