लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: योगी राज में बीजेपी नेता की बेटी से छेड़छाड़, गाड़ी में खींचकर किडनैपिंग की कोशिश

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2018 13:38 IST

घटना सहारनपुर के 26 मार्च रात 11 बजे की है। पीड़िता माता-पिता के साथ मंदिर से लौट रही थी, तभी बदमाशों ने छेड़छाड़ की कोशिश की थी।

Open in App

लखनऊ, 28 मार्च; उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बीजेपी नेता की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। घटना सोमवार 26 मार्च की रात की है। घटना नगर कोतवाली का है। यहां छेड़छाड़ का विरोध कर रही 15 साल की लड़की को जबरन खींच कर किडनैपिंग की भी कोशिश की गई। 

तीन युवकों ने की छेड़छाड़

स्थानीय मीडिया के अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक सोमवार रात ज्वालानगर निवासी स्थानीय भाजपा नेता विनोद चोजर की बेटी के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती अपनी मां के साथ मन्दिर से होकर घर वापस लौट रही थी। 

दो आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद विरोध में पूर्व विधायक राजीव गुंबर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

मां-पिता के साथ मंदिर से लौट रही थी बेटी

भाजपा नेता के छोटे भाई ज्वाला नगर में रहते हैं। सोमवार रात 11 बजे वह अपनी पत्नी और 15 साल की बेटी के साथ मंदिर से घर लौट रहे थे। ज्वाला नगर के निकट तीन युवकों ने उनकी बेटी पर घटियां कमेंट करने ने शुरू कर दिए। पिता के मुताबिक पहले उन्होंने बदमाशों के कमेंट को इग्नोर कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए बेटी को गाड़ी में खींच कर किडनैप करने की कोशिश की। बाद में जब इन लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह