लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सहारनपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बदायूं में चार साल की दलित नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म के प्रयास

By भाषा | Updated: October 12, 2020 21:16 IST

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (सिटी)विनीत भटनागर ने बताया कि थाना चिलकाना के अन्तर्गत एक गांव में दो युवकों ने एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह घर में अकेली थी।

Open in App
ठळक मुद्देथाना चिलकाना मे नाबालिग के भाई इरफान ने गांव के ही भूरा और आसिफ नामक दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी है।दोनों नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिये भेजा गया है। भटनागर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहारनपुर/बदायूंः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना चिलकाना के अन्तर्गत सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (सिटी)विनीत भटनागर ने बताया कि थाना चिलकाना के अन्तर्गत एक गांव में दो युवकों ने एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह घर में अकेली थी।

भटनागर ने बताया कि थाना चिलकाना मे नाबालिग के भाई इरफान ने गांव के ही भूरा और आसिफ नामक दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिये भेजा गया है। भटनागर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दलित नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में चार साल की दलित नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म के प्रयास में 18 साल साल के पड़ोसी को पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बदायूं के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक संकल्‍प शर्मा ने बताया कि आरोपी नन्‍हें लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बालिका को चिकित्‍सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्‍पताल भेजा गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि अलापुर क्षेत्र में रविवार की शाम यह घटना हुयी । घटना के समय बच्ची अपनी एक साल की बहन के साथ घर पर ही थी आरोपी एक वर्षीय छोटी बच्‍ची को लेकर अपने घर चला गया। चौहान ने बताया कि इसके बाद चार वर्षीय बालिका अपनी बहन को लेने युवक के घर पहुंची तो उसने दुष्‍कर्म की नीयत से उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर कथित रूप से उसके कपड़े उतारने शुरू किये।

उन्होंने बताया कि इस बीच मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो नन्‍हें मौके से फरार हो गया। पीड़ि़ता के पिता ने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद पीड़ि़ता के पिता की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376/511 (दुष्‍कर्म की नीयत से किया गया प्रयास) और पॉक्‍सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

दक्षिणी दिल्ली में नाबालिग के सामने अभद्र इशारा करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में नाबालिग लड़की के सामने अभद्र इशारा करने के संबंध में पुलिस ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम चार बजकर 30 मिनट पर उन्हें जानकारी मिली कि बीएसईएस से एक व्यक्ति नाबालिग के घर बिजली का एक मीटर लगाने आया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘ पुलिस एक महिला अधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंची। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी छह साल की बेटी घर के दरवाजे पर खड़ी थी तभी बीएसईएस के एक व्यक्ति ने अभद्र इशारा किया।’’ शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?