लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में रफ्तार का कहरः अलग-अलग हादसों में 9 की मौत, कई अन्य लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2019 14:50 IST

पुलिस के अनुसार, सरफाबाद गांव के निकट हरियाणा की ओर से तेज गति से आ रही एक कार सड़क के किनारे खड़े एक कैंटर में जा घुसी। पुलिस ने बताया कि तेज आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और थाना चांदीनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।

Open in App
ठळक मुद्दे सीओ (खेकड़ा) आर पी सिंह ने बताया कि मृतक और घायल छात्र हैं। कार से मिले कागजों व मोबाइल फोनों की मदद से मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।कोखराज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग—2 पर मंगलवार को सुबह एक अनियंत्रित जीप ने सड़क के किनारे खड़े एक ही परिवार के चार सदस्यों को कुचल दिया, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को सुबह एक सड़क हादसे में तीन छात्रों और एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, सरफाबाद गांव के निकट हरियाणा की ओर से तेज गति से आ रही एक कार सड़क के किनारे खड़े एक कैंटर में जा घुसी। पुलिस ने बताया कि तेज आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और थाना चांदीनगर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन छात्रों और एक छात्रा की मौत हो गई। एक अन्य युवती घायल है, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सीओ (खेकड़ा) आर पी सिंह ने बताया कि मृतक और घायल छात्र हैं। कार से मिले कागजों व मोबाइल फोनों की मदद से मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं ।

जीप ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को कुचला, दो की मौत

कोखराज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग—2 पर मंगलवार को सुबह एक अनियंत्रित जीप ने सड़क के किनारे खड़े एक ही परिवार के चार सदस्यों को कुचल दिया, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि कोखराज गांव की निवासी नुसरत (30) अपनी बेटी अलीशा (5), बेटे और सास के साथ सुबह बाजार जाने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थी । तभी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक अनियंत्रित जीप ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में नुसरत और अलीशा की मौके पर ही मौत हो गई। नुसरत का बेटा और सास मामूली तौर पर घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शर्मा ने बताया कि जीप और उसके चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे जा रहे हैं। 

पिकअप वैन से टकरायी मोटरसाइकिल, तीन युवकों की मौत

बघौली थानाक्षेत्र में लखनऊ—हरदोई मार्ग पर ग्राम पटकुनिया सुन्नी महरी के पास सड़क के किनारे खड़ी पिकअप वैन से, तेज रफ्तार से जा रही एक मोटरसाइकिल टकरा गयी, जिससे तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तीनों युवक एक विवाह समारोह से वापस आ रहे थे।

हादसे में विमलेश, पृथ्वीराज और राम पूजन की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक शराब के नशे में थे। बघौली पुलिस ने पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज