लाइव न्यूज़ :

लोडर जीप और बाइक में सीधी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, चालक मौके से फरार

By भाषा | Updated: July 1, 2020 14:15 IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और फतेहपुर में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में दो सगे भाई हैं। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया। चालक मौके से फरार हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोडर जीप और बाइक की सीधी भिड़़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी है।दोनों की पहचान महोबा जिले के बमरारा गांव निवासी नरेश (28) और उसके छोटे भाई रामऔतार (22) के रूप में हुई है। दोनों भाई महोबा से हमीरपुर के सरीला कस्बे में मजदूरी करने जा रहे थे, घटनास्थल में हेलमेट नहीं मिला।

हमीरपुरः जिले में जरिया थाना क्षेत्र के सरीला-बिवांर मार्ग पर बुधवार को एक लोडर जीप और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी है।

जरिया थाना पुलिस के सूत्रों ने बताया कि "बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सरीला-बिवांर मार्ग पर बरगवां और ममना गांव के बीच एक तेज रफ्तार लोडर जीप और बाइक की सीधी भिड़़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी है।

दोनों की पहचान महोबा जिले के बमरारा गांव निवासी नरेश (28) और उसके छोटे भाई रामऔतार (22) के रूप में हुई है। दोनों भाई महोबा से हमीरपुर के सरीला कस्बे में मजदूरी करने जा रहे थे, घटनास्थल में हेलमेट नहीं मिला।" पुलिस ने बताया कि "हादसे के बाद चालक लोडर जीप को मौके पर छोड़कर भाग गया है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।" उन्होंने बताया कि "इस संबंध में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।" 

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

फतेहपुर जिले के थरियांव कस्बे में पशु अस्पताल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब पौने बारह बजे थरियांव कस्बे में पशु अस्पताल के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृत युवकों की पहचान असोथर क्षेत्र के आसूपुर गांव निवासी अजय पासवान (32) और पिंटू पासवान (25) के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जा रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था।

एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

जिला पंचायत कार्यालय में 20 वर्षीय युवती की हत्या

जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को 23 वर्षीय एक युवक ने 20 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से हमला करके कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि जिला पंचायत का कार्यालय खुलने पर वहां फोटो कॉपी की मशीन पर काम करने वाली निजी क्षेत्र की कर्मचारी दुर्गा मरावी पर दीपक वासनिक नामक युवक ने धारदार हथियार से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल युवती की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हमले में युवती को लगभग एक दर्जन गहरे घाव लगे। इसके कारण उसे बचाया नहीं जा सका। कुशवाहा ने बताया कि आरोपी युवक छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है और युवती यहां अपने भाई के साथ रहती थी। प्रारंभिक तौर पर हत्या का कारण युवक के एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी युवक को संबंद्ध धाराओं में गिरफ्तार करके विस्तृत जांच कर रही है। 

पुलिस की कथित मारपीट से ऑटोरिक्शा चालक की मौत

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में पुलिस की कथित पिटाई से पिता-पुत्र की मृत्यु का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि तेनकासी में कथित तौर पर वर्दीधारी की पिटाई से रविवार को एक ऑटोरिक्शा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कुमारसेन की शनिवार को तिरुनेलवेली के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

वहां उसे 12 जून को कथित तौर पर हुई मारपीट के बाद घायल कर अवस्था में भर्ती कर दिया गया था। इस मामले में दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 25 वर्षीय ऑटो चालक के रिश्तेदारों ने न्याय की मांग करते हुए सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा