लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर और डंपर में भिड़ंत, चालक सहित दो की मौत, तीन मजदूर घायल

By भाषा | Updated: June 19, 2020 14:25 IST

उत्तर प्रदेश के एटा में ईंटों से भरे ट्रैक्टर और डंपर में टक्कर हो जाने से चालक सहिच दो लोगों की मौत हो गई औक तीन अन्य कामगार घायल हो गए। पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया है। डंपर चालक फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को जिला चिकित्सालय एटा पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।सूबेदार की मौत हो गई तथा ट्रॉली में बैठे एक मजदूर की भी मौत हो गई जिसका नाम व पता अभी पता नहीं चल सका है। ट्राली में बैठे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

एटाः जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पीएसी बटालियन के समीप कासगंज की ओर से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर व एटा की ओर से जा रहे डंपर में शुक्रवार को भिड़ंत हो जाने से चालक व एक मजदूर समेत दो की मौत हो गई व तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बचाव कार्य प्रारंभ कर घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को जिला चिकित्सालय एटा पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सैफई भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात इंद्रेश भदौरिया ने बताया की शुक्रवार सुबह ग्राम समस्तीपुर के पास स्थित पायल ईट भट्टा उद्योग का ट्रैक्टर ईट लेकर एटा आ रहा था जिसमें एक चालक तथा चार मजदूर मौजूद थे। ट्रैक्टर की पीएसी बटालियन के पास सामने से आ रहे हैं डंपर में भिड़ंत हो गई।

इसमें ट्रैक्टर चला रहे सूबेदार की मौत हो गई तथा ट्रॉली में बैठे एक मजदूर की भी मौत हो गई जिसका नाम व पता अभी पता नहीं चल सका है। ट्राली में बैठे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है तथा चिकित्सकों ने मजदूरों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें उपचार के लिए सैफई रेफर किया है। डंफर चालक मौके से फरार हो गया ।

फतेहपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की झुलसकर मौत

फतेहपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी है। ललौली के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव सिंह ने शुक्रवार को बताया, "जंगल में मवेशी चरा रहे रत्तीलाल बाल्मीकि (45) की आकाशीय बिजली से झुलसकर मौत हो गयी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गयी है।"

इसी प्रकार थरियांव थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने बताया कि "ख्वाजीपुर गांव के सेमरइया मजरे में रहने वाले चंद्रशेखर साहू का बेटा विकास (20) जंगल से घर लौट रहा था, तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। उसे परिजन इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।"

फतेहपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद झा ने बताया, "बृहस्पतिवार को जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। जिनमें दो लोगों की मौत हो गयी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी।" 

बांदा में अलग-अलग घटनाओं में दो मजदूरों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बांदा जिले में अलग अलग घटनाओं में दो मजदूरों ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पहली घटना में अतर्रा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के महोतरा गांव में राजमिस्त्री (भवन निर्माण) का काम करने वाले बृज राघव यादव (36) ने बृहस्पतिवार को अपने घर के खपरैल में लगी लकड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

बृज राघव के पिता भाईलाल के हवाले से पुलिस ने बताया कि दो माह से कोई काम न मिलने से वह काफी परेशान था और घर खर्च को लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था, इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना के बारे में बिसंडा थाना की ओरन पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) सुल्तान सिंह ने बताया कि तेंदुरा में महेश्वरी रैदास के बेटे रज्जू (21) ने छत में पंखे की हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 25 दिन पूर्व गुजरात के वापी शहर से गांव लौटा था। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली