लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश: जमीन के लिए महिला ने गंडासे से काटकर की पति की हत्या

By भाषा | Updated: March 27, 2018 12:43 IST

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी श्रीमति देवी के भाई राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

बहराइच,  27 मार्च: जिले के विशेश्वरगंज थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की कथित रूप से गंडासे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने आज बताया कि मुरावनपुरवा मजरे निवासी रामदेव मौर्य (35) लुधियाना में नौकरी करता था। रामदेव की पत्नी श्रीमती देवी गाँव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर तैनात है। रामदेव करीब तीन माह पूर्व लुधियाना से घर आने के बाद वापस काम पर नहीं गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में मालूम हुआ कि रामदेव को अपनी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। साथ ही वह अपनी आठ बीघा जमीन भाई के नाम करने की बात करता था। इस बात को लेकर पत्नी रामदेव से नाराज थी। दोनों के बीच अकसर लड़ाई होती थी।

किशोर के मुताबिक आरोपी श्रीमती देवी ने अपने भाई, 15 वर्षीय पुत्र व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रामदेव की गंडासे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी श्रीमति देवी के भाई राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद से हत्यारोपी श्रीमति देवी सहित अन्य चारों आरोपी फरार हैं।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन