लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने जलती चिता से निकाले महिला के अवशेष, 2 लाख रुपए के लिए बहू की क्रूरता से हत्या; दहेज के लालची ससुराल वालों की करतूत

By आजाद खान | Updated: January 24, 2022 13:20 IST

महिला के भाई के मुताबिक, ससुराल वालों को दो लाख रुपए की दहेज मांग रहे थे। उसने कहा कि पैसे नहीं मिलने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में एक महिला को मारने और उसकी लाश को चिता पर जलाने का मामला सामने आया है।घटना पर पहुंचकर पुलिस ने महिला के शव के अवशेष को कब्जे में लिया था।मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

आगरा:आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव दुलारा में रविवार तड़के एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। बता दें कि मायकापक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप भी लगाया है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से शव के अवशेष उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। इस संबंध में रविवार को सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

ससुराल वाले दहेज की कर रहे थे मांग

मिली जानकारी के अनुसार, कागारौल के अकोला निवासी छीतर सिंह ने बताया कि उनकी बहन सोनिया और बबली की शादी 29 अप्रैल 2018 को फतेहपुरसीकरी के गांव दुलारा निवासी हरेंद्र और शैलेंद्र से हुई थी। शादी के बाद बबली अपने पति के साथ नौकरी पर चली गई, सोनिया से उसके पति हरेंद्र और ससुर हरपाल दहेज को लेकर खुश नहीं थे। वे दो लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने पर उन्होंने सोनिया से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया था। 

पुलिस ने चिता से लाश को जब्त किया

सोनिया के घर आने के बाद रिश्तेदारों ने उसे समझा बुझाकर फिर ससुराल भेज दिया था। इसके बाद रविवार को गांव दुलारा से किसी एक व्यक्ति ने फोन करके उन्हें बताया कि सोनिया की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया है। इसकी खबर सुनते ही सोनिया के भाई ने तभी यूपी 112 पर कॉल करके इसकी शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस के साथ वे गांव दुहारा पहुंचे थे, तब तक शव के कुछ अवशेष ही चिता पर बचे थे। 

आरोपियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। गौरतलब है कि छीतर सिंह की तहरीर पर थाना फतेहपुरसीकरी में पति हरेंद्र सास अरुणा, ससुर हरपाल व दो अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में रविवार को सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशआगराPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO