उत्तर प्रदेश पुलिसः अमेठी और एटा में 2 लोगों के शव बरामद, आखिर किसने मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2025 12:25 IST2025-09-27T12:24:36+5:302025-09-27T12:25:30+5:30

Uttar Pradesh Police: चंद्रभान शुक्रवार शाम साइकिल से बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर तिराहे के पास मिला।

Uttar Pradesh Police Bodies 2 people recovered in Amethi and Etah, who killed them? | उत्तर प्रदेश पुलिसः अमेठी और एटा में 2 लोगों के शव बरामद, आखिर किसने मारा

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पूरे घिसही गांव निवासी चंद्रभान उर्फ राजा राम (50) के रूप में हुई है। पुलिस का बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं है।राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अमेठी/एटाः उत्तर प्रदेश के अमेठी और एटा जिलों में दो लोगों के शव शनिवार को बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र स्थित रामगंज तिराहे के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पूरे घिसही गांव निवासी चंद्रभान उर्फ राजा राम (50) के रूप में हुई है।

चंद्रभान शुक्रवार शाम साइकिल से बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर तिराहे के पास मिला। पुलिस का बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं है। मोहनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित मंडी समिति के गेट के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रिजोर थाना क्षेत्र के सराय जवाहरपुर निवासी अमृत सिंह उर्फ अभिनव सिंह (50) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि अमृत सिंह मंडी में शांति स्वरूप फौजी की आढ़त पर मुनीम का कार्य करते थे और अधिक कार्य होने पर रात में वहीं रुक जाया करते थे। शुक्रवार रात भी वह आढ़त पर ही रुके थे, लेकिन शनिवार सुबह उनका शव मंडी गेट के पास मिला।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक शंभू सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दिल्ली के मंगोलपुरी में हमले के बाद किशोर की मौत

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में लड़कों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कक्षा दसवीं के छात्र का स्कूल के बच्चों के साथ झगड़ा हुआ था और स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ बाहरी लोग भी इसमें शामिल हो गए।

उसने बताया कि शुक्रवार रात लड़कों के एक समूह ने दसवीं कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घायल अवस्था में छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीम गठित की गईं हैं। स्थानीय पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

Web Title: Uttar Pradesh Police Bodies 2 people recovered in Amethi and Etah, who killed them?

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे