लाइव न्यूज़ :

Amethi News: पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में हुई झड़प, एक की मौत, 5 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 15:30 IST

Amethi News:  उन्होंने बताया कि घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Open in App

Amethi News: अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बड़गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात मातादीन यादव और कल्लू यादव के गुटों के बीच हुए झगड़े के बाद हुई। इस घटना में एक पक्ष से कल्लू यादव (45), लालू यादव और कलावती देवी घायल हो गए, जबकि दूसरी ओर से मातादीन यादव, अमर बहादुर और सुरेंद्र घायल हो गए।

मातादीन को मामूली चोटें आईं, जबकि अमर बहादुर और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रायबरेली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि कल्लू, लालू और कलावती को गौरीगंज के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कल्लू की मौत हो गई।

संग्रामपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सिंह ने बताया कि कल्लू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :अमेठीउत्तर प्रदेशक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट