लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः नहर में डूबते तीन किशोरों में से एक बचाया, दो लापता

By भाषा | Updated: May 11, 2020 14:44 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार शाम कोसीकलां कस्बे के अपर आगरा नहर में नहाने गए दो किशोर लापता हो गए हैं। रात में कई घंटों की खोजबीन के बाद सुबह भी उनकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार शाम कोसीकलां कस्बे के अपर आगरा नहर में नहाने गए दो किशोर लापता हो गए हैं। रात में कई घंटों की खोजबीन के बाद सुबह भी उनकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार शाम कोसीकलां कस्बे के अपर आगरा नहर में नहाने गए दो किशोर लापता हो गए हैं। रात में कई घंटों की खोजबीन के बाद सुबह भी उनकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के निकासा मौहल्ले के 14-15 वर्ष की उम्र के कई लड़के रोजाना के समान ही रविवार को भी नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाते वक्त दो-तीन बच्चों के डूबने का शोर मच गया। लड़कों की आवाज सुनकर खेतों से दौड़े आए ग्रामीणों ने उनमें से एक शाहरुख को तो बचा लिया लेकिन उसके दो दोस्त अनश और तुषार खोजने पर भी नहीं मिले। थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया, ‘‘पहले कल शाम काफी प्रयास किए गए, फिर आज सुबह भी उन्हें ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।’’

महाराष्ट्र:  चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार सुबह मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कम से कम 17 लोग घायल गए। इनमें से एक वाहन में प्रवासी श्रमिक सवार थे। दुर्घटना की वजह से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब सात बजकर 30 मिनट पर यह घटना हुई। प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही एक टेम्पो ने चंदवाड़ के निकट राहौद घाट पर एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार उस दौरान स्पीड ब्रेकर की वजह से धीमी थी। इस दौरान वहां से उसी दिशा में गुजर रहे दो ट्रकों ने कार और टेम्पो की टक्कर से बचने की कोशिश की और सड़क के डिवाइडर से जा टकराए।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार 17 लोगों को आंशिक चोटें आई हैं और उन्हें चंदवाड़ के एक ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि प्रत्येक वाहन में कितने लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तीन अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की वजह से कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में वाहनों को वहां से हटाया गया और एक मार्ग से यातायात बहाल कर दिया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई