लाइव न्यूज़ :

नोएडाः दो प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या, रंजिश में गई जान, हरियाणा से दो लोग अरेस्ट

By भाषा | Updated: September 11, 2020 16:05 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र स्थित अजनारा ली गार्डन नामक सोसाइटी में सात सितंबर की रात प्रॉपर्टी डीलर डालचंद शर्मा और अरुण त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ के दौरान पुलिस को इस घटना में शामिल हमलावरों और अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिली है। हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के गांव छांयसा निवासी मोहित तथा गुरुग्राम निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया है।घटना के दिन डालचंद के साथ कार में बैठे प्रॉपर्टी डीलर अरुण त्यागी भी बदमाशों की गोलियों के शिकार हो गए थे।

नोएडाः थाना बिसरख क्षेत्र में सात सितंबर की रात हुई दो प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को घटना में संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जो हरियाणा के रहने वाले हैं।

पूछताछ के दौरान पुलिस को इस घटना में शामिल हमलावरों और अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिली है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र स्थित अजनारा ली गार्डन नामक सोसाइटी में सात सितंबर की रात प्रॉपर्टी डीलर डालचंद शर्मा और अरुण त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के गांव छांयसा निवासी मोहित तथा गुरुग्राम निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर डालचंद की हत्या की योजना बनाई थी तथा सुपारी देकर उनकी हत्या कराई। घटना के दिन डालचंद के साथ कार में बैठे प्रॉपर्टी डीलर अरुण त्यागी भी बदमाशों की गोलियों के शिकार हो गए थे।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2009 से ही सरपंच के चुनाव को लेकर डालचंद के परिवार की अपने पैतृक गांव छांयसा जनपद फरीदाबाद, हरियाणा में रंजिश चल रही है। इस रंजिश में डालचंद के भाई राजेंद्र शर्मा और कपिल की भी पूर्व में हत्या कर दी गई थी। वहीं, वर्ष 2017 में दूसरे पक्ष के कृष्ण नामक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर ही गत सितंबर को दोहरा हत्याकांड हुआ। यह हत्या सुपारी देकर कराई गई।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हमलावरों तथा इस घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी पुलिस को मिली है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी पाए जाने पर पुलिस ने सोसाइटी से जुड़े बिल्डर तथा संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की जांच में प्रथम दृष्टया बिल्डर की लापरवाही सामने आई है।

सोसाइटी निवासियों की सुरक्षा के लिए अनुभवहीन और लापरवाह सुरक्षा एजेंसी (एवरग्रीन फैसिलिटी/ मैनेजमेंट सर्विस) की सेवा लिए जाने और वहां के रखरखाव प्रभारी के व्यवहार को लेकर नोटिस जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सोसाइटी में तैनात सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा गार्डों ने हमलावरों को बिना किसी जांच के गेट के अंदर जाने दिया।

आरोपी वारदात के बाद आसानी से फरार हो गए, यहां तक कि गार्डों ने वारदात होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद जनपद की कई सोसाइटियों के पदाधिकारियों ने पुलिस से यहां अनुभवहीन गार्ड रखे जाने की शिकायत की है जिससे लोगों को जान-माल का खतरा है।

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना