लाइव न्यूज़ :

नोएडा सेक्टर-15 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, पैरोल पर जेल से आए थे बाहर

By भाषा | Updated: June 27, 2020 13:45 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बदमाशों और पुलिस के बीच शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी दौरान वहां से गुजर रहे बदमाशों ने गोली चला दी।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोलीपुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, दोनों बदमाश कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आए थे

नोएडा: थाना सेक्टर 20 पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात को सेक्टर 15 के पास मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों को लगी है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश कुछ दिन पूर्व ही जेल से पैरोल पर छूट कर बाहर आए थे।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस बीती रात को सेक्टर 15 के नाले के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलायी जो प्रमोद उर्फ राजू उर्फ कृष्णा तथा आकाश उर्फ दाढ़ी को लगी।

उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से एक लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक, 24 जिंदा कारतूस, दो देसी तमंचे, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि इन बदमाशों में से प्रमोद पर लूटपाट, चोरी व हत्या के प्रयास के 15 मामले दर्ज हैं जबकि आकाश पर नौ मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड -19 के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ कैदियों को पैरोल पर रिहा किया है। उसी के तहत 28 मई को प्रमोद तथा 2 जून को आकाश ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल से पैरोल पर बाहर आए थे। ये लोग जेल से बाहर आते ही लूटपाट व चोरी की वारदातों को फिर से अंजाम देने लगे थे।

उन्होंने बताया कि इनके पास से बरामद बंदूक व कारतूस सेक्टर 9 में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड बेचन प्रसाद के यहां से 24 जून को चोरी की गई थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन बदमाशों ने पैरोल पर आने के बाद लूटपाट व चोरी की कई वारदातें की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट