लाइव न्यूज़ :

महिला मित्र के किसी और से संबंध, शक में दो युवकों ने सिर पर पत्थर मारकर एक की ली जान

By भाषा | Updated: August 12, 2020 14:38 IST

सोते समय अजीत के सिर पर भारी पत्थर से वार किया और इसे बाद दोनों ने अजीत के रिश्तेदार कपिल के घर पर जाकर उसको सूचना दी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराना है।

Open in App
ठळक मुद्देअजीत को रास्ते से हटाने के लिए मोहित और विपिन ने षड्यंत्र रचा।कपिल ने उनके साथ घटनास्थल पर जाने से इनकार कर दिया इसके बाद दोनों कपिल के घर से लौट कर आए। मोहित ने 112 नंबर पर फोन करके मौके पर एंबुलेंस बुलाई, तथा सूचित किया कि उसके दोस्त अजीत का एक्सीडेंट हो गया है।

नोएडाः नोएडा में महिला मित्र के किसी और से संबंध होने के संदेह पर दो युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाबास गांव में अजीत (23) अपने दोस्त मोहित व विपिन के साथ एक ही मकान में किराए पर रहता था।

उन्होंने बताया कि मोहित व विपिन की दो महिला मित्र थीं। उन्हें शक था कि उनका मित्र अजीत भी उनसे बातचीत करता है, तथा उसके भी उनसे संबंध है। उन्होंने बताया कि अजीत को रास्ते से हटाने के लिए मोहित और विपिन ने षड्यंत्र रचा तथा मंगलवार सुबह इन लोगों ने सोते समय अजीत के सिर पर भारी पत्थर से वार किया और इसे बाद दोनों ने अजीत के रिश्तेदार कपिल के घर पर जाकर उसको सूचना दी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराना है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि कपिल ने उनके साथ घटनास्थल पर जाने से इनकार कर दिया इसके बाद दोनों कपिल के घर से लौट कर आए। इसी बीच विपिन अपना बैग लेकर वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि मोहित ने 112 नंबर पर फोन करके मौके पर एंबुलेंस बुलाई, तथा सूचित किया कि उसके दोस्त अजीत का एक्सीडेंट हो गया है।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस अजीत को लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंची। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान मोहित भी अस्पताल से भाग गया। शव का पोस्टमार्टम करने पर यह बात सामने आई कि अजीत की हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन कसाराम की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बुधवार सुबह पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मोहित को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि विपिन फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि विपिन इससे पूर्व लूटपाट के मामले में गाजियाबाद से कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी मौके से बरामद कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा