लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 100 से अधिक लूटपाट, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल, पैर में लगी गोली, मोटरसाइकिल, दो देसी तमंचा, चार मोबाइल बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 13:27 IST

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस रोजा गांव के पास शनिवार की देर रात जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिए।

Open in App
ठळक मुद्देरुकने के बजाय पुलिस पर गोली चला भागने की कोशिश की।पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी नजाकत और अशरफ के तौर पर की गई है।

नोएडाः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट की करीब 100 वारदातों को अंजाम देने के कथित दो आरोपियों को गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दोनों आरोपी घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस रोजा गांव के पास शनिवार की देर रात जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिए। अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चला भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर उपायुक्त के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी नजाकत और अशरफ के तौर पर की गई है। उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो देसी तमंचा, कारतूस तथा विभिन्न जगहों से लूटे हुए चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपियों ने नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली में लूटपाट की 100 से ज्यादा वारदातें की हैं और एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। उन्हें दिल्ली गाजियाबाद और नोएडा में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारनोएडा समाचारnoida news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना