लाइव न्यूज़ :

नोएडा: BHEL के डीजीएम की गोली मारकर हत्या, ऑफिस और घर के बीच रास्ते में हुआ हादसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2018 13:14 IST

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के दिल्ली कार्यालय में उप महानिदेशक (डीजीएम) के पद पर कार्यरत थे अमित पांडे।

Open in App

नोएडा, 8 मार्च; यूपी में बदमाशों का खौफ कम नहीं हो रहा है। ताजा उदारहण दिल्ली से सटे में नोएडा का है। जहां भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के दिल्ली कार्यालय में उप महानिदेशक (डीजीएम) के पद पर कार्यरत अमित पांडे की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अमित पांडे की उम्र 40 साल थी। 

पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कुमार सिंह के मुताबिक नोएडा सेक्टर 104 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले अमित पांडे  दिल्ली से भेल में डीजीएम के पद पर कार्यरत थे। अमित पांडे बुधवार 7 मार्च को अपने दफ्तर से नोएडा अपने घर जा रहे थे। लेकिन देर रात होने के बाद भी वह नहीं पहुंचे। 

ऑफिस से निकल कर घर नहीं पहुंचे थे

पुलिस के मुताबिक जब अमित पांडे देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनके घरवालों ने थाना   सेक्टर-39 में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उसके बाद छानबीन में लग गई। 8 मार्च की शाम पुलिस को सूचना मिली कि नोएडा सेक्टर 150 में एक अज्ञात शख्स का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि शव अमित पांडे का है। परिजनों को बुलाकर भी पुलिस ने शव के बारे में कंफर्म किया है। 

मोबाइल और पर्स था गायब 

पुलिस के मुताबिक अमित का मोबाइल और पर्स गायब है। वहीं, हैंडवॉच उनके शव के पास से ही बरामद हुई है। गोली अमित के पीठ में मारी गई है।  इसके अलावा शरीर में और कहीं कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

10 साल पहले चुका था पत्नी से तलाक

अमित मूलरूप से सुसवाही वाराणसी के रहने वाले थे। उनके पिता नर्वदेश्वर पांडेय वाराणसी में रहते हैं। अमित नोएडा सेक्टर 104 में सफायर सोसायटी टॉवर टू में भाई सत्येन्द्र के साथ रहते थे। उनका ऑफिस लोधी रोड दिल्ली में था। अमित के साथ उनके भाई सुमित और उनका परिवार रहता था। पुलिस ने यह भी बताया कि अमित पांडे का पत्नी से तलाक हो चुका था। 10 साल से वह अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। अमित का कोई संतान नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए पुलिस ने चार टीम लगाई है। 

मामले में नोएडा पुलिस ने लोकमत मीडिया को ट्वीट करके बताया है, 'थाना प्रभारी सेक्टर 39 नोएडा (मो0-9870395060) द्वारा अवगत कराया कि थाना सेक्टर 39 नोएडा पर मु0अ0सं0-195/18 धारा-302 भादवि पंजीकृत है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।'

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह