लाइव न्यूज़ :

नोएडा में रेलवे पुलिस से सेवानिवृत्त निरीक्षक सहित 4 लोगों ने की सुसाइड, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2021 19:58 IST

उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर गांव का मामला है। थाना दादरी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच की जा रही है। बीती रात अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर लगाकर जान दे दी।

नोएडाः उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर गांव में रेलवे पुलिस से सेवानिवृत्त एक निरीक्षक ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

वहीं, थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में रहने वाले एक दुकानदार सहित तीन लोगों ने विभिन्न जगहों पर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर गांव निवासी आरपीएफ से सेवानिवृत्त निरीक्षक इतलेश (66) ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहनेवाले दुकानदार विजय कुमार (40) ने परिवारिक कलह के चलते बीती रात अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-9 में रहनेवाले देवाशीष नामक युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं, थाना सेक्टर-58 क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव निवासी ऋषभ पांडे ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर लगाकर आत्महत्या कर ली। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारनोएडा समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा