लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 11 तस्कर अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 16:28 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मंगलवार रात को एक सूचना के आधार पर रोहित तथा अखिल हलदर को गिरफ्तार किया और उनके पास से 90 पव्वा शराब बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देथाना सेक्टर 39 पुलिस ने शीशपाल तथा जीवन को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 70 पव्वा शराब बरामद की है। थाना दादरी पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद की।

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर जिले में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मंगलवार रात को एक सूचना के आधार पर रोहित तथा अखिल हलदर को गिरफ्तार किया और उनके पास से 90 पव्वा शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सेक्टर 73 के पास से सकलेन नामक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 40 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद की।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शीशपाल तथा जीवन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 70 पव्वा शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने 46 पव्वे शराब बरामद की और इस मामले में रवि शर्मा को गिरफ्तार किया। थाना बादलपुर पुलिस ने ही नीरज नामक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 32 पव्वा शराब बरामद की।

इसके अलावा थाना दादरी पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि थाना फेस -2 पुलिस ने मनोज तथा जितेंद्र सिंह नामक दो शराब तस्करों को भूड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया और उनके पास से 100 पव्वा शराब बरामद की। थाना इकोटेक- प्रथम पुलिस ने शशिकांत नामक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 42 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?