लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः उत्पीड़न से तंग आकर बहू ने लगाई फांसी, वीडियो बनाते रहे ससुरालवाले, सुर और सास अरेस्ट, पति और देवर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2021 20:02 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगरः पुलिस ने महिला के ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति आशीष और उनके देवर फरार हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमाता-पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे.परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है.वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोमल ने गले में चुन्नी बांधी, फंदे में गांठ लगाई और लटक गई.

मुजफ्फरनगरः यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

हैरानी की बात ये है कि उसे बचाने के बजाए सुसराल वाले घटना का वीडियो बनाते रहे. मृतक कोमल के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है. पुलिस ने महिला के ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति आशीष और उनके देवर फरार हैं.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोमल ने गले में चुन्नी बांधी, फंदे में गांठ लगाई और लटक गई. ससुराल वालों ने उसे बचाना ज्यादा जरूरी नहीं समझा और बाहर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे. जैसे ही वह फांसी पर लटक जाती है, तब एक आदमी आवाज देकर कहता है कि 'अपने आप लटक रही है. आदमी की आवाज उसके ससुर के जैसी लग रही है.'

कमरे के बाहर से बनाया वीडियोः एसपी अर्पित विजयवर्गीय कहा कि वीडियो को उस कमरे के बाहर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें महिला ने खुद को फांसी लगाई है. लड़की के ससुरालवालों ने उसे (महिला) खुदकुशी करने से रोकने की कोशिश की थी.

6 महीने पहले की थी पिटाई, घर से निकाल दिया थाः कोमल और आशीष की शादी सितंबर 2019 में हुई थी. पीड़िता के पिता अनिल कुमार ने पुलिस को बताया, 'मैंने शादी के समय उसके परिवार को 5 लाख रु पए और एक बाइक दी थी. लगभग छह महीने पहले ससुरालवालों ने कोमल की पिटाई की थी और उसे घर से निकाल दिया था. अनिल ने कहा कि दो महीने पहले फिर से कोमल के ससुरालवालों ने 1.2 लाख रु पये की मांग की थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा