लाइव न्यूज़ :

शादी के पांच महीने बाद बहू निकली किन्नर, परिवार ने कहा- दुल्हन ने पांच महीने तक पति को पास नहीं आने दिया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2021 16:19 IST

जानकारी के मुताबिक 28 अक्तूबर 2020 को सहारनपुर के रहने वाले एक युवक की शादी हुई थी. परिवार नई दुल्हन के घर आने से काफी खुश था.

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन ने पांच महीने तक अपने पति को पास ही नहीं आने दिया. वह हर दिन नया बहाना बना देती थी.पति को उस पर शक हुआ तो उसने लड़की का मेडिकल जांच करवाया. लड़के के परिवार को ये पता चला तो उन्होंने दुल्हन के मायके वालों पर धोखे से शादी कराने का आरोप लगाया है.

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक परिवार की खुशी उस समय मायूसी में बदल गई, जब बेटे की शादी के पांच माह के बाद उन्हें पता चला कि उनकी बहू किन्नर है.

जानकारी के मुताबिक 28 अक्तूबर 2020 को सहारनपुर के रहने वाले एक युवक की शादी हुई थी. परिवार नई दुल्हन के घर आने से काफी खुश था. परिवार का कहना है कि दुल्हन ने पांच महीने तक अपने पति को पास ही नहीं आने दिया. वह हर दिन नया बहाना बना देती थी.

इसके कारण उन दोनों की अब तक सुहागरात नहीं हुई थी.जैसे ही उसके पति को उस पर शक हुआ तो उसने लड़की का मेडिकल जांच करवाया. जांच रिपोर्ट आते ही लड़के के परिजनों के होश उड़ गए, क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि दुल्हन एक किन्नर है. जैसे से लड़के के परिवार को ये पता चला तो उन्होंने दुल्हन के मायके वालों पर धोखे से शादी कराने का आरोप लगाया है.

जब विवाद बढ़ने लगा तो शुक्रवार को युवती ने पुलिस को फोन कर उसे ससुरालवालों द्वारा बंधक बनाने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस युवती और ससुराल वालों को थाने ले आई.् थाने में ही लड़के और लड़की के परिवारों ने जमकर हंगामा किया. लड़के के परिवार ने दुल्हन को घर में रखने से ही इनकार कर दिया.

लड़के के परिवार ने पुलिस को लड़की की मेडिकल जांच के डॉक्युमेंट्स दिखाए. काफी हंगामे के बाद दुल्हन अपने मायके वालों के साथ चली गई. इंस्पेक्टर एच.एन. सिंह का कहना है कि लड़के और लड़की के परिवार वालों को थाने बुलाया गया था. इसके बाद लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया.

लड़के के परिवार का आरोप है कि लड़की के परिवार ने अंधेरे में रखकर किन्नर से उनके बेटे की शादी करा दी. लड़के के परिवार का कहना है कि वह घर से चुपचाप भागने की कोशिश कर रही थी, उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने उल्टा ससुरालवालों पर ही बंधक बनाने का आरोप लगाकर पुलिस को बुला लिया. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा