लाइव न्यूज़ :

यूपी: मां ने सौतेले बेटे की हत्या की, शव को सीवर टैंक में छुपाया, जानिए कैसे खुला हत्या का राज

By आकाश चौरसिया | Updated: October 18, 2023 13:31 IST

हाल में उत्तर प्रदेश के शहर गाजियाबाद में एक ऐसी वारदात सामने आई है जहां मां ने ही अपने सौतेले बेटे की हत्या कर दी। लेकिन, सच को छुपाए रखा और फिर राज पुलिस ने खोल ही दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के शहर गाजियाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आयाजहां महिला ने अपने ही सौतेले बेटे की हत्या कर दी हैफिर, पुलिस ने मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की तो सच सामने आया

लखनऊ: यूपी के शहर गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने सौतेले बेटे की हत्या कर दी। पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई, तो आनन-फानन में खोजबीन शुरू की। इसमें पुलिस ने पाया कि बेटे की लास को महिला ने सीवर टैंक में छुपा दिया था।

पुलिस के अनुसार महिला के सौतेले बेटे शादाब की उम्र मात्र 11 साल की थी। साथ ही पुलिस ने कहा कि सोमवार को शिकायत मिली थी कि लड़का 15 अक्टूबर से लापता है, जिसे लेकर पुलिस ने लगातार छानबीन शुरू कर दी।

मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जब क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पाया कि लड़का रविवार शाम से घर से बाहर ही नहीं निकला है। यह वारदात गाजियाबाद के गोविंद पुरी इलाके की है।

अतिरिक्त आयुक्त मोदी नगर सर्किल ज्ञान प्रकाश राय ने कहा, "इस बात से ही पुलिस को कुछ दाल में काला लगा और पुलिस ने आनन-फानन में घर की तालाशी ली, तभी पुलिस को नाबालिग का शव सीवर टैंकर में मिला।" 

वहीं, पुलिस ने पीड़ित के परिवार से प्रश्न किया। सवालों के घेरे में पहले से ही परिजन थे और इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इस दौरान सख्ती बरती, जिसे देखते हुए रेखा ने जुर्म कबूल लिया और बताया कि उसी ने दोस्त पूनम के साथ मिलकर शादाब की हत्या की। 

आरोपी रेखा ने पुलिस को बताया कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी और उसने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब शाबाद बाहर से खेलकर घर लौटकर वापस आया था।  

पुलिस को आगे रेखा ने बताया, वह राहुल सेन की दूसरी पत्नी है, लेकिन वो अपने सौतेले बेटे को पसंद नहीं करती थी। उसने पुलिस को आगे बताया कि राहुल सैलून की दुकान चलाता है और उसका तीन साल पहले पहली पत्नी से तलाक हुआ। 

पुलिस ने कहा कि रेखा ने अपने पति और ससुराल वालों के सामने अपने सौतेले बेटे के अपहरण की कहानी गढ़ी। एसीपी राय ने घटना पर कहा कि शादाब की हत्या में मदद करने वाली रेखा और उसकी सहेली पूनम को जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :गाजियाबादहत्यामर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह