लाइव न्यूज़ :

यूपीः रामलीला देखकर घर लौट रहे थे भाई-बहन, युवक ने भाई को पीटकर भगाया, लड़की से किया बलात्कार

By भाषा | Updated: October 26, 2019 14:08 IST

मेला देख कर शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच घर लौटते समय कस्बे के ही रसूलपुर गांव के अरुण (21) ने लड़की के भाई के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देरात में दोनों भाई-बहन कस्बे में ही मेला और रामलीला देखने चले गए थे। पुलिस हिरासत में आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ बलात्कार करना स्वीकार किया है।

फतेहपुर जिले के खागा कस्बे में नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार की घटना सामने आयी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। खागा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशुमान मिश्रा ने शनिवार को बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बड़ी बहन की ससुराल खागा कस्बे आयी थी। मिश्रा ने बताया कि रात में दोनों भाई-बहन कस्बे में ही मेला और रामलीला देखने चले गए थे।

मेला देख कर शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच घर लौटते समय कस्बे के ही रसूलपुर गांव के अरुण (21) ने लड़की के भाई के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घर पहुंच कर पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी और उसके जीजा की तहरीर पर शुक्रवार की शाम मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि पुलिस हिरासत में आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ बलात्कार करना स्वीकार किया है। पीड़िता का जिले के सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट