उत्तर प्रदेश: सीतापुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, 6 आरोपी गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: April 1, 2018 09:17 IST2018-04-01T09:17:47+5:302018-04-01T09:17:47+5:30

इससे पहले शनिवार को भी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के भोपा गांव से 16 वर्षीय लड़की से बलात्कार की खबर आई थी।

Uttar Pradesh: Minor girl allegedly gang-raped in Sitapur, accused arrested | उत्तर प्रदेश: सीतापुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, 6 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर, 1 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की खबर आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने हमें 7 लोगों के बारे में बताया है। इसके बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।  



 

गुजरात: 21 वर्षीय दलित युवक की घोड़ा चढ़ने के लिए हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले शनिवार को भी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के भोपा गांव से 16 वर्षीय लड़की से बलात्कार की खबर आई थी। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था।  पुलिस ने बताया था कि लड़की की मां ने एक शिकायत दर्ज  कर बताया है कि उनकी नाबालिग बेटी नजदीक की दुकान से दवाई खरीदने गई थी। जब वह वापस आ रही थी तो वसीम (22) और मुखबीर (20) ने उसे उठा लिया और उसका बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार टॉपर घोटाला: मुख्य आरोपी बच्चा राय की 4.53 करोड़ की संपत्ति को ED ने किया जब्त

Web Title: Uttar Pradesh: Minor girl allegedly gang-raped in Sitapur, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे