लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: प्रवासी मजदूर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, पुलिस को आत्महत्या का शक

By भाषा | Updated: June 2, 2020 12:11 IST

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा इलाके में अहमदाबाद से लौटकर एक प्रवासी मजदूर रामबहादुर (42) का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे पहले प्रदेश के बांदा जिले एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पसंद की लड़की से शादी को लेकर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपृथक-वास में रह रहे एक प्रवासी मजदूर का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। अब तक की जांच में अत्यधिक शराब पीने का आदी होने की वजह से आत्महत्या किया जाना सामने आया है।

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के खागा इलाके में अहमदाबाद से लौटकर पृथक-वास में रह रहे एक प्रवासी मजदूर का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बुदवन गांव के जंगल में प्रवासी मजदूर रामबहादुर (42) का शव सोमवार को एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।

उन्होंने बताया कि मृतक 14 मई को गुजरात के अहमदाबाद से लौटा था और परिजन ने उसे जंगल में बने एक निजी नलकूप (ट्यूबवेल) कक्ष में रखा था। उसे वहीं रोजाना खाना पहुंचाया जाता था। सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में अत्यधिक शराब पीने का आदी होने की वजह से आत्महत्या किया जाना सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया रहा है जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

वहीं, मृतक के रिश्तेदार सर्वेश ने आरोप लगाया कि परिवार की एक महिला और गांव के एक व्यक्ति के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका रामबहादुर विरोध करता था। इसी वजह से पृथक-वास के दौरान अकेला पाकर उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया गया है ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

बांदा जिले में प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

वहीं, सोमवार को बांदा जिले के मटौंध थानाक्षेत्र के लोहरा गांव में घर पर पृथक एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पसंद की लड़की से शादी को लेकर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मटौंध थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामेंद्र तिवारी ने सोमवार को बताया कि "दिल्ली में रहकर ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाले युवक महेश (21) ने रविवार को अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 19 मई को दिल्ली से घर लौटा था और अपने ही घर में पृथक था।"

उन्होंने बताया कि "अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किया जाना सामने आया है।" तिवारी ने बताया कि "उसकी मर्जी के खिलाफ परिजनों ने 29 जून को महोबा के रतौली गांव में उसकी शादी तय कर दी थी, जबकि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था।" एसएचओ ने बताया कि "सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह