लाइव न्यूज़ :

मेरठ में सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर युवक की हत्या, 8 हमलावरों ने की एक साथ फायरिंग

By भाषा | Updated: December 15, 2018 18:02 IST

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष मृतकों के परिजनों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के शोभापुर गांव के पास आज दोपहर खेतों में काम कर रहे युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई । हमलावारों की संख्या आठ बताई जा रही है जो कि तीन बाइकों पर सवार होकर आये थे ।सूचना पा कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान आशीष के रूप में की गयी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष मृतकों के परिजनों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। शहर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि है कि हमलावरों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।पुलिस ने बताया कि मृतक आशीष हत्या के आरोप में जेल जा चुका है और वह हाल ही में जमानत पर रिहा होकर आया था ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा