लाइव न्यूज़ :

मेरठः  पिता और पुत्र में झगड़ा, लाइसेंसी बंदूक से सर्राफा व्यवयासी पिता को गोली मारी, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2021 14:50 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में पुत्र ने पिता की जान ले ली। विवाद पर शख्स ने गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्राफा व्यवयासी विनोद कुमार वर्मा की उनके बेटे किशन ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार रात एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस पर भी गोलीबारी की, बाद में आरोपी को पकड़ लिया गया। एसएसपी अजय साहनी ने बताया, ‘‘सर्राफा व्यवयासी विनोद कुमार वर्मा की उनके बेटे किशन ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।’’ थाना ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार विनोद कुमार वर्मा (65) परिजनों के साथ ब्रह्मपुरी में रहते थे। उनकी विनोद कुमार एंड संस के नाम से दुकान है। दुकान पर बड़ा बेटा किशन वर्मा भी बैठता है।

शनिवार रात पौने नौ बजे विनोद और किशन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान किशन ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पिता को गोली मार दी। परिजन विनोद को तत्काल केएमसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमेठी में दलित युवक की गोली मारकर हत्या

अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में रविवार को 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक का शव उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (अमेठी) अर्पित कपूर ने युवक के परिजन के हवाले से बताया कि भावलपुर गांव निवासी युवक अजीत कुमार उर्फ सपलिंग (20) रात में अपने घर पर सोया था, लेकिन सुबह उसकी लाश घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाई गई। परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं है कि वह घर से खेत में कब गया। कपूर ने बताया कि युवक के सिर पर गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा