लाइव न्यूज़ :

मेरठ में ट्यूशन से लौट रही दसवीं छात्रा से चार युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, पीड़िता ने जहर खाकर जान दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2021 19:20 IST

एसपी देहात केशव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई. इस घटना में चार युवक शामिल थे.

Open in App
ठळक मुद्देघर से छात्रा का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है.छात्रा ने लखन पुत्र संजय, विकास पुत्र बलवंत उर्फ मुरली का जिक्र किया है.पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

मेरठः उत्तर प्रदेश के थाना सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन से लौट रही कक्षा दस की छात्रा को गांव के ही चार युवकों ने अगवा कर गैंगरेप किया.

इससे आहत छात्रा ने घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई. एसपी देहात केशव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई. इस घटना में चार युवक शामिल थे. घर से छात्रा का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने लखन पुत्र संजय, विकास पुत्र बलवंत उर्फ मुरली का जिक्र किया है.

इसके आधार पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. सरधना पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार बताया कि किशोरी 10वीं की छात्रा थी. गुरुवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी. ट्यूशन से लौटते समय कपसाड़ गांव निवासी चार युवकों ने उसको अगवा कर लिया और टॉवर के पास मकान में बंधक बनाकर गैंगरेप किया.

पुलिस ने बताया कि छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. बाद में आहत छात्रा ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. उसे शाम करीब छह बजे मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

बहराइच में खेत में मिला गुमशुदा लड़की का शव

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र में 18 साल की एक गुमशुदा लड़की का शव गुरुवार को एक खेत से पुलिस ने बरामद किया. पुलिस के अनुसार यह युवती चार दिन पहले घर से लापता हुई थी. हुजूरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक आर.पी. यादव ने शुक्रवार को बताया कि करैला शहबाजपुर के एक व्यक्ति ने 31 मार्च को होली के दिन से अपनी लड़की के लापता होने की शिकायत की थी और बताया था कि उसका पता नहीं लग पा रहा है. पुलिस व परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो लड़की का शव गांव के निकट गेहूं के एक खेत में पड़ा मिला.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. यादव ने बताया, 'मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं. लड़की को मिर्गी के दौरे पड़ते थे. पहली नजर में मिर्गी का दौरा पड़ने से लड़की की मौत की संभावना लग रही है. हालांकि किसी नतीजे पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पहुंचा जा सकता है.' पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और बताया कि पुलिस की चार टीमें घटना की पड़ताल करने में लगाई गई हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई