लाइव न्यूज़ :

दहेज की लालच में महिला की गोली मारकर हत्या, पति और जेठ गिरफ्तार, तीन लाख रुपये मांग रहे थे

By भाषा | Updated: July 1, 2020 16:31 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज के कारण महिला की जान ले ली गई। पुलिस ने पति और जेठ को अरेस्ट कर लिया। ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत के आधार पर दौराला थाने के निरीक्षक जनक सिंह चौहान ने बताया कि ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये दहेज के मांगे थे।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति सोमपाल गुर्जर ऊर्फ सोनू और जेठ प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है।हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

मेरठः जिले के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह दहेज की लालच में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं एक अन्य घटना में युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के भाई आनंद प्रकाश की ओर से मिली शिकायत के आधार पर दौराला थाने के निरीक्षक जनक सिंह चौहान ने बताया कि ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये दहेज के मांगे थे, मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने महिला, पवित्रता (30) की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति सोमपाल गुर्जर ऊर्फ सोनू और जेठ प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

दूसरी घटना में आज सुबह सकौती-जीतपुर मार्ग स्थित एक खेत से युवक का शव मिला। पुलिस का कहना है कि युवक की अंगोछा से गला दबाकर की गई है। मौके से गाजियाबाद नंबर की एक बाइक और शराब की एक बोतल मिली है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष के लगभग है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विवाहिता की मौत : पति समेत सात लोग के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

भदोही जिले में बुधवार को कथित रूप से दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के कसिदहा गाँव में अंकिता (25) की शादी बृजेश तिवारी से छह महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने दिए गए दहेज़ के सामान को एक माह बाद बदलने को कहा, जिसे बदल कर दूसरा दिया गया। फिर दो लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल को बदल कर महंगी मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी और उसे मारापीटा जाने लगा।

आरोप है कि शादी के दो महीने बाद अंकिता का पति बृजेश तिवारी अपने पिता के साथ दिल्ली स्थित निजी कंपनी में काम पर लौट गया लेकिन ससुराल की प्रताड़ना कम नहीं हुई। लगातार दहेज़ को लेकर प्रताड़ना रोकने को अंकिता कई दिन से अपने पति को फोन करती थी लेकिन उसका पति बृजेश फोन नहीं उठा रहा था।

सिंह ने बताया कि आज सुबह अंकिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पति और सास, ससुर समेत कुल सात लोगों के खिलाफ दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

जनपद के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले एक युवक को शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ काफी दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाली कुमारी प्रिया (काल्पनिक) ने थाना सेक्टर-49 में 30 जून की रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रभात उर्फ रॉकी नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी दिनों तक दुष्कर्म किया।

युवती ने शिकायत में बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसने अपनी मां उषा देवी के साथ मिलकर उसका गर्भपात करा दिया। एसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

झाड़-फूंक के नाम पर महिला और उसके पति को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक को यहां थाना रबूपुरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक महिला ने थाना रबूपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह फलैदा गांव में रहने वाले तांत्रिक पप्पन के यहां सोमवार को भूत- प्रेत का साया हटवाने के लिए अपने पति के साथ गई थी। महिला के अनुसार तांत्रिक पप्पन इलाज के बहाने उन्हें जंगल में ले गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने उसे और उसके पति को भभूत खिलाया जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। भभूत खाने के बाद महिला व उसका पति दोनों बेहोश हो गए। उसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब पति-पत्नी को होश आया तो महिला निर्वस्त्र थी।

डीसीपी ने बताया कि महिला की 6 माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह बीमार रह रही थी। किसी ने उसे बताया था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है। इसलिए वह तांत्रिक के पास अपने पति संग उपचार कराने गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जनपद गौतम बुध नगर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास