लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: युवक को हुआ था खांसी-जुकाम, लोगों ने कहा-कोरोना वायरस से संक्रमित हो, कुएं में कूद कर जान दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 13:52 IST

लोगों ने युवक को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह जताया लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की सुबह मुड़ेसी गांव के एक युवक महेंद्र पुत्र कारे (36) के कुएं में कूदकर जान देने की सूचना मिला थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों ने बताया कि वह तड़के तीन बजे घर से निकला था। घर वालों को लगा कि वह नित्यकर्म के लिए गया होगा।युवक के वापस न आने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। तब एक कुएं के बाहर उसकी चप्पलें और मोबाइल फोन रखा मिला।

मथुराःउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार को राजमार्ग के थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा-भरतपुर मार्ग पर एक गांव में खांसी-जुकाम से पीड़ित युवक ने कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

लोगों ने युवक को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह जताया लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की सुबह मुड़ेसी गांव के एक युवक महेंद्र पुत्र कारे (36) के कुएं में कूदकर जान देने की सूचना मिला थी। उसके परिजनों ने बताया कि वह तड़के तीन बजे घर से निकला था। घर वालों को लगा कि वह नित्यकर्म के लिए गया होगा।

पुलिस के अनुसार, देर तक युवक के वापस न आने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। तब एक कुएं के बाहर उसकी चप्पलें और मोबाइल फोन रखा मिला और उसका शव कुएं के पानी में उतराता दिखाई दिया। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया जिसमें पता चला कि पानी में डूबने से उसकी मौत हुई।

रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार ने बताया, ‘‘गांव वालों के अनुसार, युवक को कई दिन से खांसी व जुकाम था। गांव से वह कहीं बाहर भी नहीं गया। लोग संदेह कर रहे हैं कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित था। परंतु उसके या परिवार के किसी भी सदस्य के बारे में ऐसा कोई कारण नहीं मिला जिससे यह आशंका सही साबित होती हो।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनामथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा