Uttar pradesh ki khabar: खुली दुकानें बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डण्डे से हमला, दस गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 10, 2020 20:59 IST2020-04-10T20:59:38+5:302020-04-10T20:59:38+5:30

भारत कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए बड़ी जंग लड़ रहा है। देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। देश भर में कोरोना संकट तेजी बढ़ता जा रहा है।

uttar pradesh mathura attack police team reached closing shops lathi-stick ten arrested | Uttar pradesh ki khabar: खुली दुकानें बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डण्डे से हमला, दस गिरफ्तार

पथराव की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राहुल यादव व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। (file photo)

Highlights10 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है और शेष की तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीन दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एवं दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को गोवर्धन कस्बे के आन्यौर परिक्रमा मार्ग के नगला भीमनगर में लॉकडाउन के दौरान खुली हुई दुकानों को बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

पुलिस ने तीन दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एवं दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 10 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है और शेष की तलाश की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि आन्यौर परिक्रमा मार्ग के भीमनगर गांव में दुकानें खुली हुई हैं। इस पर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राहुल यादव व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से दारोगा सत्यप्रकाश सिंह ने 36 लोगों के खिलाफ नामजद एवं 25 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उपजिलाधिकारी राहुल यादव का कहना है कि बार-बार चेतावनी के बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। लॉकडाउन कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचने के लिए है। लोग कानून को हाथ में न लें।

भीमनगर में लॉकडाउन के उल्लंघन को रोकने का प्रयास कर रही पुलिस पर हमला किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी (गोवर्धन) जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के भीमनगर में लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस पहुंची थी, जहां लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डण्डे चलाए और पथराव भी किया है। 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

Web Title: uttar pradesh mathura attack police team reached closing shops lathi-stick ten arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे