लाइव न्यूज़ :

'पांच चप्पल की मार और 50 हजार रुपए', पंचायत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई सजा, पुलिस ने भी की खानापूर्ति

By अभिषेक पारीक | Updated: June 28, 2021 21:47 IST

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के कोठिभार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग का आरोप है कि 23 जून को वह सब्जी तोड़ने के लिए खेत में गई थी, जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराजगंज में 23 जून को नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता को पंचायत में नहीं आने पर गांव से निकालने की भी धमकी दी गई। आरोपी को पांच चप्पल मारने और 50 हजार रुपए चुकाने की सजा सुनाई।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के कोठिभार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग का आरोप है कि 23 जून को वह सब्जी तोड़ने के लिए खेत में गई थी, जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब गांव के कुछ प्रभावशाली लोग पंचायत कराकर मामले को दबाने में लगे हैं। 

नाबालिग के परिजनों ने बताया कि 24 जून को नाबालिग के पिता को पंचायत में उपस्थित होने का फरमान जारी किया गया था। पंचायत में यह भी कहा गया था कि अगर पंचायत में उपस्थिति दर्ज नहीं होती है तो गांव से बाहर निकाल दिया जाएगा। 

इस पंचायत में आरोपी को पांच चप्पल मारने और पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाकर बरी कर दिया गया। हालांकि इसके एक दिन बाद 25 जून को पीड़िता की मां अपनी बेटी को लेकर कोठिभार थाने पहुंंची। आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और उन्हें वहां से भगा दिया। 

मामला दर्ज करने की खानापूर्ति की

यह मामला जब उजागर हुआ तो पुलिस ने मामला दर्ज करने की खानापूर्ति की। हालांकि पुलिस ने 26 जून को मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के बजाय छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।  

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट