लाइव न्यूज़ :

बाहर से आए लोगों की सूची में नाम डालने से नाराज जवान ने महिला को मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2020 18:17 IST

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सेना का जवान शैलेंद्र अपने भाई विजेंद्र और दो अन्य के साथ हथियारों के साथ विनय यादव और राजगर सेवक के घर में घुस गया और हंगामा करने लगा। इन लोगों ने कोलकाता से लौटे शैलेन्द्र और उसके परिवार का नाम बाहर से आये लोगों की सूची में डाल दिया था जिससे वी नाराज था।

Open in App
ठळक मुद्देशैलेंद्र ने अपनी रायफल से गोली चला दी जिससे संध्या की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि कुररा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मैनपुरीःमैनपुरी जिले के कुर्रा इलाके के अलीपुर गांव में सेना के एक जवान ने एक महिला को कथिततौर पर गोली मार दी। दरअसल महिला के रिश्तेदार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये बाहर से आये लोगों की सूची में सैनिक और उसके परिवार का नाम शामिल किया था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सेना का जवान शैलेंद्र अपने भाई विजेंद्र और दो अन्य के साथ हथियारों के साथ विनय यादव और राजगर सेवक के घर में घुस गया और हंगामा करने लगा। इन लोगों ने कोलकाता से लौटे शैलेन्द्र और उसके परिवार का नाम बाहर से आये लोगों की सूची में डाल दिया था जिससे वी नाराज था।

जब शैलेंद्र और उसके साथी विनय के साथ मारपीट करने लगे तो विनय का भाई दिनेश, भाभी संध्या और उसका रिश्तेदार समोद विनय को बचाने के लिये पहुंचे लेकिन इस दौरान शैलेंद्र ने अपनी रायफल से गोली चला दी जिससे संध्या की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि कुररा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनय यादव ग्राम पंचायत अधिकारी के निर्देश पर उन लोगों की सूची बना रहा था जो कि अन्य जिलों से गांव वापस आये हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमैनपुरीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा