लाइव न्यूज़ :

निलंबित फरार IPS मणिलाल पाटीदार पर एक लाख का इनाम घोषित, आठ माह से फरार, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2021 20:50 IST

क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की आत्महत्या मामले में पिछले आठ माह से फरार चल रहे महोबा के निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार के ऊपर घोषित इनाम 50 हजार रुपये से बढ़ाकर अब शुक्रवार को एक लाख रुपये कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से अपनी कार में घायल पाए गए थे।कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।पाटीदार के खिलाफ पहले हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ था।

महोबाः महोबा जिले में एक क्रशर व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत के मामले में फरार चल रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के निलंबित पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार पर घोषित इनाम 50 हजार रुपये से बढ़ाकर शुक्रवार को एक लाख रुपये कर दिया गया है।

महोबा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि प्रयागराज रेंज के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेम प्रकाश ने महोबा के कबरई कस्बे के क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की आत्महत्या मामले में पिछले आठ माह से फरार चल रहे महोबा के निलंबित पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार के ऊपर घोषित इनाम 50 हजार रुपये से बढ़ाकर अब शुक्रवार को एक लाख रुपये कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सितंबर 2020 में महोबा में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के खिलाफ छह लाख रुपये की रिश्वत मांगे जाने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के कुछ घंटे बाद कबरई कस्बे के क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से अपनी कार में घायल पाए गए थे और बाद में कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।

इस सिलसिले में पाटीदार के खिलाफ पहले हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन व्यवसायी की मौत के बाद यह हत्या की धारा-302 में बदल गया था। बाद में एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या के लिए बाध्य करने की धारा-306 आईपीसी भी जोड़ी गई थी। निलंबित पुलिस अधीक्षक पाटीदार मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज