मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है माजरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 4, 2018 14:12 IST2018-04-04T14:12:46+5:302018-04-04T14:12:46+5:30

लखनऊ सीएम आवास के बाहर महिला ने आग लगाकर की जान देने की कोशिश। 30 फीसदी जल चुकी है महिला।

Uttar pradesh lucknow rape victim commits suicide near cm yogi adityanath office | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है माजरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है माजरा

लखनऊ, 4 अप्रैल: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंसाफ ना मिलने पर रेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि वह इसमें असफल हो गई। 

दो साल पहले हुआ था रेप

आत्महत्या करने में नाकाम हुई महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दो साल पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है। अधजली महिला को लखनऊ के सिविल अस्पलात में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: आखिर क्यों दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर महिला पहुंची सीएमओ के पास?

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि दो साल पहले उसके साथ कुछ बदमाशों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत के लिए उसने थाने का रूख किया था। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया और मामला को दबाने का प्रयास किया। 

30 फीसदी जल चुकी है महिला

पीड़िता का आरोप है कि आला अधिकारियों ने जब उसकी बात नहीं सुनी तो उसने परेशान होकर कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास पहुंच कर आत्महत्या का प्रयास किया। आवास पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने पीड़िता को बचाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। महिला 30 फीसदी से ज्यादा जल गई है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला खतरे से बाहर है। 

Web Title: Uttar pradesh lucknow rape victim commits suicide near cm yogi adityanath office

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे