लाइव न्यूज़ :

दो बुजुर्गों ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या की, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: July 4, 2020 15:32 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो बुजुर्ग लोगों ने गंग नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीमारी से परेशान ब्रह्म सिंह नाम के 70 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार शाम भोपा गांव में नहर में छलांग लगा दी। महिला ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। महिला की पहचान 65 वर्षीय प्रेमवती के रूप में हुई है।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश में दो विभिन्न घटनाओं में दो बुजुर्गों ने कथित तौर पर गंग नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अपनी बीमारी से परेशान ब्रह्म सिंह नाम के 70 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार शाम भोपा गांव में नहर में छलांग लगा दी।

उन्होंने कहा कि एक अन्य घटना में भोकरहेड़ी गांव में एक महिला ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। महिला की पहचान 65 वर्षीय प्रेमवती के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उसका शव बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली में सेवानिवृत्त एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या

दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक के बेटे की अज्ञात हमलावरों ने रोहिणी में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नितिन दलाल की हत्या बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में हुई।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पी के मिश्रा ने कहा, ‘‘ नितिन अपने भाई की कार चला रहा था, उसी दौरान सेंट्रों कार में सवार आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।’’ पुलिस ने बताया कि नितिन का भाई नीरज संपत्ति के कारोबार में है। आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है। उन्होंने बताया की पीड़ित के पिता दिल्ली पुलिस से सहायक उप-निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं।

फलों की कीमत को लेकर हुए झगड़े में गार्ड ने फल विक्रेता को गोली मारी

नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास एक सुरक्षा गार्ड व एक फल विक्रेता में फल की दरों को लेकर मारपीट हो गई और गार्ड ने कथित तौर पर फल विक्रेता पर गोली चला दी। उसे गंभीर हालत में यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास शुक्रवार सुबह सुरक्षा गार्ड सत्येंद्र पांडे का फल विक्रेता परदेसी से फल के दाम को लेकर विवाद हो गया तथा दोनों में मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि फल विक्रेता और आसपास के दुकानदारों ने गार्ड की पिटाई कर दी।

उन्होंने बताया कि इस बात से आक्रोशित गार्ड अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा तथा उसने फल विक्रेता परदेसी पर गोली चला दी। सिंह ने बताया कि फल विक्रेता को गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर