लाइव न्यूज़ :

बीना-झांसी रेलमार्गः प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की, परिवार शादी के खिलाफ था

By भाषा | Updated: June 18, 2020 16:08 IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में प्रेमी जोड़ों ने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवक पहले से ही विवाहित था। घर के लोगों ने कहा कि परिवार इसके खिलाफ था।

Open in App
ठळक मुद्देबीना-झांसी रेल मार्ग पर पटरी पर एक युवक और एक युवती के ट्रेन से कटे शव बरामद हुए हैं।युवती खिरियामिश्र की रहने वाली थी वहीं युवक करारी गांव का निवासी था और पहले से शादीशुदा था।जाखलौन पुलिस ने मृत युवक के चाचा के हवाले से बताया युवक पहले से शादीशुदा था।

ललितपुरः जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र के बीना-झांसी रेल मार्ग पर बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने कथित रूप से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, युवक और युवती की पहचान कर ली गयी है। युवक पहले से ही शादीशुदा था और दोनों के बीच रिश्तेदारी थी।

ललितपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैप्टन एम.एम. बेग ने बृहस्पतिवार को बताया, "बुधवार को खिरियामिश्र गांव के पास बीना-झांसी रेल मार्ग पर पटरी पर एक युवक और एक युवती के ट्रेन से कटे शव बरामद हुए हैं।" उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से युवक-युवती की पहचान कर ली गयी है।

युवती खिरियामिश्र की रहने वाली थी वहीं युवक करारी गांव का निवासी था और पहले से शादीशुदा था। जाखलौन पुलिस ने मृत युवक के चाचा के हवाले से बताया युवक पहले से शादीशुदा था, फिर भी दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन रिश्तेदारी होने की वजह से ऐसा संभव नहीं था, इसीलिए दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया, "युवक और युवती के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और कई बिंदुओं में जांच आरंभ कर दी गयी है।"

विद्युत करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बृहस्पतिवार की तड़के विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। किशनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंधारी सरोज ने बताया कि किसान बच्चीलाल (43) बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे घर के बाहर निकला था, तभी वह घरेलू कनेक्शन के लिए लगे बिजली के तार की चपेट आ गया और करंट से झुलसने पर मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया, "काफी देर बाद परिवार के अन्य सदस्य जब घर से बाहर निकले, तब दरवाजे पर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचित किया।" एसएचओ ने बताया, "किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और घटना की जांच आरंभ कर दी गयी है।"

उप्र में ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत

बहराइच-लखनऊ मार्ग पर फखरपुर थानांतर्गत रुकनापुर में एक ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े चाचा-भतीजे और एक पेट्रोल पंप के प्रबंधक की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक जंग बहादुर यादव ने बताया कि बुधवार देर रात रात बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित गीता पेट्रोलियम के पास पेट्रोल पंप प्रबंधक पवन सिंह (42) और पेट्रोल पंप कर्मी संजय (22) अपने चाचा प्रेमलाल (37) के साथ पान की दुकान पर खड़े थे।

इस बीच, गैस सिलेंडर लेकर बहराइच से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में प्रेमलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल पवन और संजय को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार डीसीएम ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा