लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ मकान मालिक करता था गंदी हरकत, तंग आकर प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, ऐसे सुलझा मौत का रहस्य

By अंजली चौहान | Updated: May 8, 2024 10:15 IST

लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर तीन महीने पुरानी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया है जिसे जानकर सभी के होश उड़ गए। करीब तीन महीने पहले मरे शख्स की मौत की गुत्थी को सुलझाते-सुलझाते पुलिस को कई गहरे राज पता चले जिनका अब खुलासा हो चुका है। 

दरअसल, घटना वजीरगंज की है, जहां रहने वाले एक शख्स की हत्या कर दी गई। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने एक 13 साल की नाबालिग और उसके 19 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह गिरफ्तारी की और बताया कि नाबालिग उसी घर में रहती थी जिसमें मकान मालिक की हत्या हुई।

एडीसीपी पश्चिम क्षेत्र, विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा, "नाबालिग और उसके प्रेमी ने मिलकर मकान मालिक की हत्या को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान बंटी कश्यप और उसकी नाबालिग प्रेमिका के रूप में की गई। इन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है। मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 302 के तहत हत्या का मामला पहले ही दर्ज किया गया था।

डीसीपी ने कहा, "पुलिस ने एक हथियार भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने हत्या में किया था।"

नाले में मिला था शव

पुलिस के अनुसार, पीड़ित श्याम चंद्र गुप्ता (56) का शव 3 मार्च को वजीरगंज इलाके में रिवर बैंक कॉलोनी के एक नाले में मिला था। इसके बाद, मृतक के बेटे अंकुर गुप्ता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। तीन महीनों की जांच के बाद आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली और उन्होंने आरोपियों को धर दबौचा।

कैसे सुलझी हत्या की गुत्थी?

हत्या की इस गहरी साजिश का राज पुलिस ने गहन जांच के बाद खोला। पुलिस ने जांच में पाया कि पीड़ित श्याम चंद्र गुप्ता जिसका मर्डर उसके घर में हुआ और शव नाले में फेका गया, वह नाबालिग को अपना शिकार बनाता था। श्याम चंद्र गुप्ता नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करता था अक्सर उसके कमरे में जाया करता था। इस घटना से तंग आकर लड़की ने अपने प्रेमी को सारी कहानी बता दी। यौन उत्पीड़न से खफा प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची। 

नाबालिग लड़की ने उसका गला काट दिया और फिर शव को बेडशीट के कवर में भरकर घर के पीछे नाले में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से भाग गए। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशलखनऊहत्यामर्डर मिस्ट्रीयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना