लाइव न्यूज़ :

प्रेमी जोड़ा मालगाड़ी के सामने कूदा, युवती की मौत, ग्रामीणों के घेरने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर लगाई फांसी

By भाषा | Updated: June 11, 2020 20:05 IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में प्रेमी जोड़ा मालगाड़ी के सामने कूद गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन युवती की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घायल युवक अब भी बेहोशी की हालत में है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। त्रों ने बताया कि प्रेमी जोड़े के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जिससे उनकी शिनाख्त की जा सके। दोनों की उम्र लगभग 24-25 साल होगी। इस हादसे में मालगाड़ी से कट जाने से युवती की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं सिर में गंभीर चोट लगने पर युवक घायल हो गया है।

हमीरपुरः हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़ा मालगाड़ी के सामने कूद गया। इस हादसे में युवती की मौत हो गयी, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक प्रेमी युगल रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर देवगांव के पास बांदा से कानपुर जा रही मालगाड़ी के सामने कूद गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मालगाड़ी से कट जाने से युवती की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं सिर में गंभीर चोट लगने पर युवक घायल हो गया है।

पुलिस ने बताया कि घायल युवक अब भी बेहोशी की हालत में है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उसे इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल से कानपुर भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि प्रेमी जोड़े के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जिससे उनकी शिनाख्त की जा सके। दोनों की उम्र लगभग 24-25 साल होगी।

युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आस-पास के थानों के अलावा समीपवर्ती जिलों से गायब युवक-युवतियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘‘यह प्रेमी जोड़ा घटना के करीब एक घण्टे पूर्व से रेल पटरी के किनारे इधर-उधर घूम रहा था। जैसे ही बांदा से कानपुर जाने के लिए मालगाड़ी वहां से गुजरी, दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर इंजन के सामने कूद गए। 

युवती और युवक के घर आमने-सामने हैं

महोबा जिले के बघौरा गांव में प्रेमी से मिलने उसके घर गई एक युवती ने ग्रामीणों द्वारा घर घेरे जाने से कथित तौर पर क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। कुलपहाड़ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अवध सिंह ने बुधवार को बताया कि अजनर थाना क्षेत्र के बघौरा गांव में करीब 20-21 साल की युवती और एक युवक के घर आमने-सामने हैं और दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवती, युवक के घर उससे मिलने गयी थी। लड़की का पिता गांव में उसे ढूंढ़ ही रह था कि किसी ने लड़की के पिता को युवक के घर लड़की के जाने की बात बताई।

इस पर ग्रामीणों की भीड़ ने युवक के घर को चारों तरफ से घेर लिया। सिंह ने बताया, "लड़की के पिता और ग्रामीणों ने जबरन युवक के घर के दरवाजे खुलवाकर तलाशी ली, जहां अंदर एक कमरे में युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया।’’ सीओ ने बताया कि लड़की की मौत से नाराज ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर बुरी तरह से मारा-पीटा, जिससे वह अधमरा हो गया। ग्रामीणों की ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया। हालांकि, इसमें कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि ग्रामीणों के घेर लेने पर बदनामी के डर से युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सीओ के मुताबिक अगर तहरीर मिलती है तो ग्रामीणों के खिलाफ आत्महत्या के लिए बाध्य करने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक के मां-बाप दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और युवक यहां अकेले घर में रहकर स्नातक कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। घटना के समय भी युवक अपने घर में अकेला था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?