लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश का मामलाः पैसे न देने पर बेटे ने डंडे से पीटकर बुजुर्ग मां को मार डाला

By भाषा | Updated: June 15, 2020 14:29 IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बुजुर्ग को मां को बेटे ने डंडे से पीटकर मामला डाला। पहले पिता से झगड़ा से फिर से मां से पैसा को लेकर झगड़ा कर लिया। मां को पीट-पीट कर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार शाम करीब सात बजे मुठीराम अहिरवार से अलग रह रहे उसके बड़े बेटे शिवचरन (37) ने पैसा मांगा, न देने पर पिता और पुत्र के बीच झगड़ा होने लगा। मुठीराम की 60 वर्षीय पत्नी श्यामबाई (शिवचरन की मां) बीच-बचाव करने आयी, जिसके सिर पर शिवचरन ने डंडे से कई बार प्रहार कर दिया।डंडे की चोट लगने से घायल श्यामबाई (60) की कुछ ही देर बाद घटनास्थल में ही मौत हो गयी।

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के टोलारावत गांव में पैसे न देने पर एक युवक ने कथित रूप से डंडे से पीटकर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मझगवां के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामजीत सिंह गौड़ ने सोमवार को बताया, "रविवार शाम करीब सात बजे मुठीराम अहिरवार से अलग रह रहे उसके बड़े बेटे शिवचरन (37) ने पैसा मांगा, न देने पर पिता और पुत्र के बीच झगड़ा होने लगा।

इसी बीच मुठीराम की 60 वर्षीय पत्नी श्यामबाई (शिवचरन की मां) बीच-बचाव करने आयी, जिसके सिर पर शिवचरन ने डंडे से कई बार प्रहार कर दिया। डंडे की चोट लगने से घायल श्यामबाई (60) की कुछ ही देर बाद घटनास्थल में ही मौत हो गयी।"

उन्होंने बताया कि "मुठीराम अहिरवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके बेटे शिवचरन को मां की गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और मृत महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सोमवार को सरकारी अस्पताल भेजा गया है।"

एसएचओ गौड़ ने बताया, "मुठीराम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शिवचरन अपनी पत्नी, बच्चों के साथ मां-बाप से अलग रहता है और मुठीराम व उसकी पत्नी छोटे बेटे के साथ रहते हैं। शिवचरन शराब और जुए खेलने के लिए अक्सर अपने मां-बाप से पैसा मांगा करता था, जिससे झगड़ा होता रहा है।" 

व्यक्ति ने दो बच्चों को छत से नीचे फेंका, एक बच्चे की मौत

कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो बच्चों को चार मंजिला इमारत की छत से इसलिए नीचे फेंक दिया क्योंकि उसका इन बच्चों के पिता से विवाद था। इस घटना में दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई और छह वर्षीय दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने यह जानकारी दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गुजरात में तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चियों की डूबने से मौत

गुजरात के दाहोद जिले में एक तालाब में नहाने के दौरान डूबने से चार आदिवासी बच्चियों की मौत हो गई। गरबाड़ा थाने के अधिकारी ने रविवार को बताया कि बच्चियों की उम्र नौ से 12 साल के बीच है। चारों शनिवार की शाम तालाब पर नहाने गयी थीं। पुलिस उपनिरीक्षक योगेश राठवा ने बताया, ‘‘नहाने के दौरान एक बच्ची डूबने लगी, यह देखकर बाकी तीन ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन बाद में सभी डूबने लगीं और एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि बाद में स्थानीय गोताखोरों ने शवों को निकाला, सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। भाषा अर्पणा पवनेश पवनेश

बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाई

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के गढ़रौली गांव में कथित रूप से बेरोजगारी से परेशान होकर एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि अरुण विश्वकर्मा (22) का शव शनिवार को खेत में लगे एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक के पिता रामप्रकाश विश्वकर्मा के हवाले से उन्होंने बताया कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अरुण नौकरी की तलाश में था।

कई जगह फॉर्म भरने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली थी, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस को रामप्रकाश ने यह भी बताया कि उसके पास कुल तीन बीघा कृषि भूमि है, जिसकी पैदावार से पूरे परिवार का बसर होता है और उसने बैंक से डेढ़ लाख रुपये कर्ज लेकर पिछले साल बेटी की शादी की थी, यह कर्ज भी अभी बाकी है और उनका बेटा इस कर्ज की अदायगी के लिए भी परेशान रहता था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारमर्डर मिस्ट्रीहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा