लाइव न्यूज़ :

दो किशोरों ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, हत्या, घर के बाहर खेल रही थी

By भाषा | Updated: July 28, 2020 14:53 IST

किशोरों ने की ढाई साल की मासूम बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी। वह अपने 4 साल की बहन के साथ खेल रही थी। आरोपी बच्चों ने बताया कि डर के कारण उन्होंने शव पिपरमिंट की टंकी में छिपा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमंझरिया गांव में ढाई साल की बच्ची सोमवार को अपनी चार साल की बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी।सिंह ने बताया कि उसकी बहन ने घर जा कर बताया तो परिजन ने बच्ची को खोजना शुरू किया।काफी देर बाद बच्ची का शव एक बाग में पिपरमिंट की टंकी में बरामद हुआ।

बहराइचः जिले में दो किशोरों ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। जिले के विशेश्वरगंज थाना के प्रभारी अशोक सिंह ने मंगलवार को बताया कि थानाक्षेत्र के मंझरिया गांव में ढाई साल की बच्ची सोमवार को अपनी चार साल की बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी।

इसी बीच गांव के ही सूरज (12) व रोहित (13) उसे बहला फुसला कर गोद में उठा ले गये। सिंह ने बताया कि उसकी बहन ने घर जा कर बताया तो परिजन ने बच्ची को खोजना शुरू किया। काफी देर बाद बच्ची का शव एक बाग में पिपरमिंट की टंकी में बरामद हुआ।

मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने सूरज व रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि बच्ची के कहने पर उसे बाग से अमरूद तोड़कर दिया था जो उसके गले में फंस गया और बच्ची की मौत हो गयी। आरोपी बच्चों ने बताया कि डर के कारण उन्होंने शव पिपरमिंट की टंकी में छिपा दिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने डाक्टरों का पैनल बनाकर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म व हत्या की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को आरोपी सूरज व रोहित के खिलाफ बच्ची के पिता ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना के दौरान हत्या के मुकदमे में आज दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर दोनों आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है। अदालत के आदेश पर गिरफ्तार आरोपी बच्चों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

वृद्धा की घर में घुसकर हत्या

उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला की अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में घुसकर कथित रूप से हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 15 के बी -ब्लॉक में संतोष (70 वर्ष) नामक महिला अकेले रहती थी। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए और कपड़े से उनका मुह दबाकर उनकी हत्या कर दी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना मंगलवार सुबह पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य घटनाक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में रहने वाले अंकित प्रताप सिंह (28 वर्ष) ने सोमवार की देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि मृतक सेक्टर छह स्थित एक कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारनोएडा समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई