लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में दलित बच्चियों से छेड़छाड़, बस्ती पर हमला, 12 अरेस्ट, मायावती ने योगी सरकार की तारीफ की, कहा-देर आये पर दुरस्त आये, यह अच्छी बात है

By भाषा | Updated: June 13, 2020 15:26 IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कथित रूप से छेड़छाड़ के बाद दलित बस्ती पर हमला किया। इस बीच सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए 12 लोगों को अरेस्ट किया। बसपा प्रमुख मायावती मे सरकार को धन्यवाद दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक ने महराजगंज कोतवाली के कोतवाल को निलंबित कर दिया है, जबकि सात फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की चार टीमें फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। त्रिवेणी सिंह ने शनिवार को बताया कि सिकंदरपुर आइमा गांव में बुधवार देर शाम दलित समुदाय के लोगों की बस्ती की लड़कियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की।

आजमगढ़ः आजमगढ़ जिले में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर आइमा गांव में लड़कियों के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद दलित समुदाय की बस्ती हुए हमले के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक ने महराजगंज कोतवाली के कोतवाल को निलंबित कर दिया है, जबकि सात फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की चार टीमें फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने शनिवार को बताया कि सिकंदरपुर आइमा गांव में बुधवार देर शाम दलित समुदाय के लोगों की बस्ती की लड़कियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। बस्ती के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो एक विशेष समुदाय के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बस्ती पर हमला किया, जिसमें 12 लोग घायल हो गये थे। बस्ती के लोगों ने बृहस्पतिवार को नौ नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

लापरवाही बरतने पर महराजगंज कोतवाल अरविंद पांडेय निलंबित

पुलिस ने घटना में शामिल परवेज, फैजान, नूर आलम, सदरे आलम, हमीर, आरिफ, आसिफ, मेराज और सुहैल सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा फरार सात आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि घटना में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन पर रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गयी हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना में लापरवाही बरतने पर महराजगंज कोतवाल अरविंद पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।

आजमगढ़ में दलित उत्पीड़न के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की मायावती ने की तारीफ

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने आजमगढ़ में दलित युवती के कथित उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। मायावती ने ट्वीट किया कि आजमगढ़, कानपुर या उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में दलित या अन्य किसी भी जाति एवं धर्म की बहन-बेटी के उत्पीड़न का मामला हो, उसकी जितनी भी निन्दा की जाये, वह कम है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''इसके दोषी किसी भी धर्म या जाति के हो, वे किसी भी पार्टी के बड़े से बड़े नेता हो या कितने भी प्रभावशाली क्यों ना हो, उनके विरुद्ध तुरन्त एवं सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चहिये। बसपा का यह कहना है और उसकी यही सलाह भी है।''

उन्होंने कहा, ''खासकर अभी हाल ही में आजमगढ़ में दलित बेटी के साथ उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री देर आये पर दुरस्त आये। यह अच्छी बात है। बहन-बेटियों के मामले में कार्रवाई आगे भी तुरन्त एवं समय से होनी चाहिये।'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमायावतीयोगी आदित्यनाथआजमगढ़अखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएसपीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा