लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर मामलाः ़नर्सिंग छात्रा ने कालेज भवन की छत से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

By भाषा | Updated: August 12, 2020 14:00 IST

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि तिलहर थानाक्षेत्र के बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की छात्रा मंगलवार को कॉलेज भवन की छत से कूद गई थी। आनंद ने बताया कि छात्रा के परिजन बुधवार को उनसे मिले और इस संबंध में शिकायत की।

Open in App
ठळक मुद्दे मानसिक शोषण किया गया तथा प्रताड़ित करते हुए उसका खाना भी बंद कर दिया गया।आनंद ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर थाना तिलहर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

शाहजहांपुरःजिले के एक मेडिकल कालेज की नर्सिंग छात्रा ने कालेज भवन की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की है । घायल छात्रा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि तिलहर थानाक्षेत्र के बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की छात्रा मंगलवार को कॉलेज भवन की छत से कूद गई थी। आनंद ने बताया कि छात्रा के परिजन बुधवार को उनसे मिले और इस संबंध में शिकायत की।

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी नहीं की, जिसके चलते उसका मानसिक शोषण किया गया तथा प्रताड़ित करते हुए उसका खाना भी बंद कर दिया गया। आनंद ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर थाना तिलहर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उधर, इस संबंध में जानकारी हासिल के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाध्यापक के. शुक्ला तथा निदेशक अशोक अग्रवाल से संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। बताया जा रहा है कि छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला था। इस वायरल वीडियो में उसने आरोप लगाया कि कालेज का प्रबंध तंत्र उसे ड्यूटी के एवज में सिर्फ पांच हजार रुपये देता है।

दो बच्चों के साथ महिला लापता

नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 37 में रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों संग मंगलवार शाम को लापता हो गई। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सेक्टर 37 में रहने वाले अशोक ने थाने में शिकायत की है कि उनकी पत्नी श्रीमती तापसी देवी अपनी बेटी ममता व बेटे मोहित के साथ कल शाम से घर से लापता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही, सेक्टर 40 में रहने वाले एक पूर्व डीआईजी के घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका रेणुका 10 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह एक कार में बैठकर जाती हुई दिखाई दे रही है। उसके परिजनों ने उसके साथ किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना सेक्टर 39 पुलिस से शिकायत की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा