लाइव न्यूज़ :

यूपी का मामलाः कुएं से प्रेमी युगल के शव बरामद, पेड़ से लटके मिले नवदंपति 

By भाषा | Updated: July 29, 2020 21:28 IST

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कुएं से बाहर निकाले और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का ही मामला मानकर जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश और खुशबू के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन अलग-अलग धर्म से ताल्लुक होने की वजह से दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए।खुशबू के परिवार वालों ने एक महीने पहले उसकी शादी भी कर दी थी। उन्होंने बताया कि खुशबू तीन दिन पहले ही अपने ससुराल से आई थी।अवागढ़ थानाक्षेत्र के नगला भूरा वसुंधरा गांव में नव दम्पति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही धोती के दो फंदे से पेड़ पर लटके मिले।

अमेठी/एटाः अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके में प्रेमी युगल के शव संदिग्ध हालात में कुएं से बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बुधवार को बताया कि गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सैंठा गांव के मुकेश (21) और खुशबू (20) के शव मंगलवार शाम गांव के पास एक कुएं में मिले।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कुएं से बाहर निकाले और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का ही मामला मानकर जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मुकेश और खुशबू के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन अलग-अलग धर्म से ताल्लुक होने की वजह से दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए।

खुशबू के परिवार वालों ने एक महीने पहले उसकी शादी भी कर दी थी। उन्होंने बताया कि खुशबू तीन दिन पहले ही अपने ससुराल से आई थी। अवागढ़ थानाक्षेत्र के नगला भूरा वसुंधरा गांव में नव दम्पति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही धोती के दो फंदे से पेड़ पर लटके मिले।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (जलेसर) आर एन सिंह ने बुधवार को बताया कि संतोष (21) और शिवानी (20) के शव पेड़ पर एक साथ लटके मिले। घटना मंगलवार देर शाम की है। पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सिंह ने बताया कि संतोष और शिवानी का विवाह पांच महीने पहले ही हुआ था।

शिवानी के चाचा सत्य प्रकाश के मुताबिक गांव वालों की सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो संतोष और शिवानी के शव एक ही धोती के दो फंदे से लटके थे। दोनों के पैर जमीन छू रहे थे इसलिए उन्होंने हत्या करके शव पेड़ से लटकाये जाने की आशंका जतायी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअमेठीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई