लाइव न्यूज़ :

बैठक में नगर आयुक्त से अभद्रताः मथुरा पुलिस ने महिला पार्षद और पति को गिरफ्तार किया, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 23, 2020 16:01 IST

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया, ‘‘बुधवार को आरोपी पार्षद एवं उसके पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 332, 353 व 504 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।’

Open in App
ठळक मुद्देमारपीट, गाली-गलौच करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी। विधायक पूरनप्रकाश, महापौर मुकेश कुमार वाल्मीकि, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ सहित निगम के सभी विभागाध्यक्ष व पार्षदगण आदि उपस्थित थे।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में 17 जुलाई को एक होटल में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त पर चप्पल फेंकने की आरोपी वार्ड नंबर 24 की पार्षद दीपिका रानी सिंह को उसके पति पुष्पेंद्र सिंह सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

पार्षद के खिलाफ मथुरा-वृन्दावन नगर निगम की बैठक में नगर आयुक्त के साथ अभद्रता करने, उनके निजी सचिव के साथ मारपीट, गाली-गलौच करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया, ‘‘बुधवार को आरोपी पार्षद एवं उसके पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 332, 353 व 504 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।’

गौरतलब है कि जिस समय यह घटना घटी, उस समय होटल के सभागार में बलदेव से भाजपा के विधायक पूरनप्रकाश, महापौर मुकेश कुमार वाल्मीकि, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ तथा अपर नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल सहित निगम के सभी विभागाध्यक्ष व पार्षदगण आदि उपस्थित थे।

बैठक में बलदेव क्षेत्र के विधायक, नगर निगम के महापौर सहित 80 पार्षद शामिल हुए थे

बैठक में बलदेव क्षेत्र के विधायक, नगर निगम के महापौर सहित 80 पार्षद शामिल हुए थे। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया, ‘‘वार्ड 24 की महिला पार्षद दीपिका रानी एवं उनके पति पुष्पेंद्र के विरुद्ध थाना कोतवाली में शु्क्रवार देर शाम बैठक के दौरान अभद्रता, मारपीट एवं गाली-गलौज करने और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।’’

उन्होंने बताया कि बैठक की शुरुआत में दीपिका अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने क्षेत्र की शिकायतें रखने लगीं। मांदड़ ने कहा कि पार्षद को जब चुप रहने और बैठक विधिवत प्रारंभ होने के बाद संबंधित सत्र में अपनी बात रखने को कहा गया, तो उन्होंने पैर से चप्पल निकालकर नगर आयुक्त एवं महापौर की ओर उछाल दी।

उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त के निजी सचिव होशियार ने पार्षद को जब ऐसा करने से रोका, तो उन्होंने उनकी चप्पलों से पिटाई की। महापौर मुकेश कुमार वाल्मिीकि ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। हर अधिकारी एवं कर्मचारी का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि पार्षद दीपिका रानी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बात की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारमथुराMathura
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास