लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में सनसनीखेज मामलाः सूटकेस से युवती का कटा हुआ धड़ और पॉलीथीन से सिर, हाथ और पैर बरामद

By भाषा | Updated: July 8, 2020 15:10 IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी नगर के सफेदाबाद में युवती का शव बरामद हुआ। सूटकेस में कटा हुआ धड़ था और पॉलीथीन से सिर, हाथ और पैर बरामद हुआ। पुलिस जांच में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पर मौके पर गई पुलिस ने उसे खोलकर देखा तो उसमें करीब 27 वर्षीय युवती का धड़ पैक मिला। छानबीन में कुछ ही दूरी पर एक कैरी बैग पड़ा मिला। पुलिस ने उसे खोला तो उसमें दो पालीथीन में महिला के कटे अंग पैक थे।एक पॉलीथीन में कटे हाथ और पैर थे तो दूसरी में सिर पैक था। इसके अलावा चार-पांच सलवार सूट व कंबल भी मिला।

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी नगर के सफेदाबाद में एक बंद पड़ी फैक्टरी के पास एक सूटकेस से एक युवती का कटा हुआ धड़ और पॉलीथीन में उसका सिर, हाथ और पैर बरामद हुए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सफेदाबाद इलाके में एक बंद फैक्ट्री के पास मंगलवार रात एक संदिग्ध सूटकेस मिलने की सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने उसे खोलकर देखा तो उसमें करीब 27 वर्षीय युवती का धड़ पैक मिला।

उन्होंने बताया कि छानबीन में कुछ ही दूरी पर एक कैरी बैग पड़ा मिला। पुलिस ने उसे खोला तो उसमें दो पालीथीन में महिला के कटे अंग पैक थे। एक पॉलीथीन में कटे हाथ और पैर थे तो दूसरी में सिर पैक था। इसके अलावा चार-पांच सलवार सूट व कंबल भी मिला।

पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि शव करीब दो-दिन पुराना होने के चलते सड़ चुका है। बदबू आने की वजह से ही स्थानीय लोगों को पता लगा तो पुलिस को बताया गया। उन्होंने कहा कि युवती की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव पैक करके यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और जांच के लिए सर्विलांस तथा अन्य टीमों को भी लगाया है।

युवक-युवती की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के कालीदेवी थाना अंतर्गत एक गांव में युवक-युवती की सरेआम बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कालीदेवी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक गौरव पाटिल ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर दुधी गांव की निवासी एक युवती, युवक के साथ घूम रही थी।

यह देख कर उसी गांव के रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने दोनों की सरेआम बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने बताया कि शनिवार चार जुलाई की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवती के पिता ने अगले दिन रविवार को कालीदेवी थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पाटिल ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज होने के अगले दिन घटना में शामिल आरोपी भंवरसिंह मचार (32), अकरम मचार (52), कालु उर्फ नेमा बारिया (32) और दिवान मचार (20) को भादंसं की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना से डरे युवक व युवती अभी फरार हैं। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर