लाइव न्यूज़ :

14 साल की चचेरी बहन से रेप, किशोरी हुई गर्भवती, आरोपी अरेस्ट, पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: June 24, 2020 16:50 IST

उत्तर प्रदेश में चचेरे भाई ने बहन के साथ मुंह काला किया। किशोरी 7 माह से गर्भ से है। सबसे बड़ी बात यह है कि लड़की नाबालिग है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार किशोरी के साथ बलात्कार करने की यह घटना सात माह पुरानी है और पीड़िता इस समय गर्भवती है।पेट दर्द होने पर निजी अस्पताल में पीड़िता का अल्ट्रासाउंड करवाने से घटना का खुलासा हुआ। गांव में शौच के लिए जाते समय 14 साल की लड़की के साथ उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया था।

फतेहपुरः फतेहपुर जिले के एक गांव में युवक द्वारा अपनी 14 साल की चचेरी बहन का कथित रूप से बलात्कार कर उसे गर्भवती करने की घटना बुधवार को सामने आयी। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार किशोरी के साथ बलात्कार करने की यह घटना सात माह पुरानी है और पीड़िता इस समय गर्भवती है। पेट दर्द होने पर निजी अस्पताल में पीड़िता का अल्ट्रासाउंड करवाने से घटना का खुलासा हुआ। फतेहपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक कपिलदेव मिश्रा ने बुधवार को दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर बताया कि सात माह पूर्व जिले के एक गांव में शौच के लिए जाते समय 14 साल की लड़की के साथ उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया था और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत होने पर चिकित्सक की सलाह से परिजनों ने जब उसका निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाया, तब उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने बुधवार को थाने में आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। सीओ ने बताया कि पीड़िता का मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है । पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

नोएडा में दलित छात्रा से बलात्कार

थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम तीरथली में रहने वाली एक नाबालिक दलित छात्रा से बलात्कार का मामले सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना रबूपुरा क्षेत्र में पांत दिन के अंदर दलित किशोरी से बलात्कार की यह दूसरी घटना है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के तिरथली गांव में रहने वाली 15 वर्षीय दलित छात्रा किसी काम से 19 जून खेत में गई थी जहां राशिद पुत्र तोहिद खान ने उससे बलात्कार किया। डीसीपी ने बताया कि पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना रबूपुरा में दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले थाना रबूपुरा क्षेत्र के पचोकरा गांव में रहने वाली 16 वर्षीय दलित किशोरी से एक युवक ने 18 जून को बल्ताकार किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?