लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: महिला ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर जान दी, पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया मामला

By भाषा | Updated: May 30, 2020 12:03 IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में घर में होने वाले झगड़ों से परेशान एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इस केस में दहेज का मामला भी सामने आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के ललितपुर में महिला ने दो मासूम बच्चों के साथकुएं में कूदकर जान दीपुलिस ने महिला के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सोजना थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव में कथित रूप से गृह कलह से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ शुक्रवार को कुएं में कूदकर जान दे दी। इस सिलसिले में पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

सोजना थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजकुमार वर्मा ने शनिवार को बताया, 'पति से झगड़कर बृहस्पतिवार की रात घर से गायब हुई महिला रामकुंअर (27) और उसके बेटे गजेंद्र (7) व बेटी वर्षा (5) के शव शुक्रवार को गांव से कुछ दूरी पर स्थित कुएं के पानी में तैरते हुए मिले। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि गृह कलह से परेशान होकर महिला ने पहले दोनों बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी।' 

उन्होंने बताया, 'ग्रामीणों की सूचना पर महिला और उसके दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। अभी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे मौत के असली कारणों का पता नहीं चला है।' 

एसएचओ वर्मा ने बताया, 'इस संबंध में महिला के पिता परसादी अहिरवार ने अपने दामाद महेश अहिरवार के खिलाफ शादी के बाद एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज न मिलने पर बेटी रामकुंअर और उसके बच्चों की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसकी जांच की जा रही है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।' 

एसएचओ ने बताया, 'पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम.एम. बेग और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश कुमार विजेता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह